1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये श्रद्धा और भक्ति सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकती है, Video पर लाइक्स की आई बहार

ये श्रद्धा और भक्ति सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकती है, Video पर लाइक्स की आई बहार

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 29, 2025 10:31 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 11:47 pm IST

कई बार हमें सोशल मीडिया पर कुछ दिख जाता है जिसे देखने के बाद हम तुरंत उस वीडियो को लाइक कर देते हैं और अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें बिल्कुल कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/KRISHNASAHUFM1110

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और आप जब उस फोन को देखेंगे तो उसमें सोशल मीडिया के दो-तीन ऐप देखने को मिल ही जाएंगे। हर कोई सोशल मीडिया पर हैं और फ्री टाइम में उसका यूज भी करता है। आप भी ऐसा करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तमाम तरह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर बहुत सारे लोग खड़े हैं। वहीं ट्रैक पर एक ट्रेन भी रुकी हुई है और तभी दिखता है कि एक आदमी जाकर उसे प्रसाद देता है जिसे लेने के बाद वो शख्स माथा टेकता है और अपनी जगह पर चला जाता है। अब लोको पायलट ने ट्रेन को प्रसाद के लिए रोका या फिर किसी कारण ट्रेन के रुकते ही वो शख्स उसे प्रसाद देने के लिए गया, यह तो नहीं पता मगर आपको ऐसी श्रद्धा और ऐसी भक्ति सिर्फ यहीं पर देखने को मिलेगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर krishnasahufm1110 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 1.5 मिलियन लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। यह वीडियो छठ पूजा के दौरान का मालूम पड़ता है क्योंकि इसमें छठ पूजा का टैग लग हुआ है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जरूरत ही जुगाड़ की जननी है, भाई ने आज इस बात को सच साबित कर दिया, देखें वायरल वीडियो

आंटी जी के दिमाग को नतमस्तक प्रणाम, Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।