1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस भाई के साथ तो गजब का प्रैंक हुआ, देखने के बाद आपको भी आएगी हंसी

इस भाई के साथ तो गजब का प्रैंक हुआ, देखने के बाद आपको भी आएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 29, 2025 05:19 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 05:19 pm IST

कई बार लोग किसी के साथ कुछ ऐसा प्रैंक करते हैं कि उसे देखने के बाद हर किसी को हंसी आती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसा खूब सारे वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/STAR_DANCER_007

आज के समय में लोग जब भी बोर होते हैं या फिर अपने काम से फ्री हो जाते हैं तो तुरंत ही फोन निकालकर सोशल मीडिया की गलियों में कुछ समय बिताने के लिए निकल जाते हैं। अब आप भी इसी दुनिया का हिस्सा हैं तो फिर आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और तमाम तरह के पोस्ट भी देखते होंगे। आपने नोटिस किया होगा कि हर दिन हंसी मजाक के खुब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हीं के बीच में प्रैंक वीडियो भी काफी देखने को मिलते हैं जिसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल प्रैंक वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा सड़क के किनारे खड़े होकर एक क्राउन खरीदता है जिसमें लाइट जलती है। अब उसने क्राउन को बस सिर पर रखा ही था कि किसी ने उसे उठा लिया और अपने सिर पर रखकर आगे चल दिया। अब यह बंदा मुड़कर देखता है मगर तभी तो असली प्रैंक होता है। वो देखता है कि उसी तरह के क्राउन पहने कई सारे लड़के वहां हैं और अब वो किस से पूछेगा कि उसका क्राउन किसने उठाया। यह बहुत ही मजाकिया प्रैंक था इसलिए वीडियो वायरल हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर star_dancer_007 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कापी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गजब के चोर हैं भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरी तो हंसी नहीं रुक रही फिर भी ऐसा नहीं करना था यार। तीसरे यूजर ने लिखा- हमला अचानक हुआ था। चौथे यूजर ने लिखा- अच्छा तो पूरी गैंग है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये जुगाड़ छठ से पहले क्यों नहीं दिखा? वायरल Video देखकर आप भी यही बात कहोगे

छठ जैसे पर्व पर भी लोगों को चैन नहीं, लड़ाई का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।