1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'आरती याद है ?' पत्नी के सवाल पर पति ने दिया ऐसा जवाब कि तुरंत मिला बेल्ट ट्रीटमेंट, वायरल हो रहा मजेदार VIDEO

'आरती याद है ?' पत्नी के सवाल पर पति ने दिया ऐसा जवाब कि तुरंत मिला बेल्ट ट्रीटमेंट, वायरल हो रहा मजेदार VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 26, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 04:55 pm IST

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को सवाल-जवाब करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पति ऐसा जवाब देता है कि पत्नी तुरंत भड़क जाती है।

husband wife funny video, husband wife video, husband wife prank video, prank video, viral prank, pr- India TV Hindi
पति से सवाल करती पत्नी। Image Source : IG/@WORKSHYCOUPLE

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया पर यूजर्स के व्लॉग देखते समय आपने गौर किया होगा कि अक्सर पति-पत्नी में किसी न किसी बात पर मीठी नोकझोंक हो जाती है। कपल के कई मुद्दे तो जायज़ होते हैं मगर कई मुद्दे बेवजह होते हैं। ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो जाते हैं जिसके बाद उन पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आती हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो में पति-पत्नी घर के पूजाघर में खड़े होते हैं। वहां पर पत्नी पति से एक सवाल करती है और पति का जो जवाब आता है वो पत्नी को हैरान कर देता है। 

आरती याद है ?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @workshycouple नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है कि, 'देरी के लिए सॉरी भगवान जी।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पत्नी पूजाघर में पति से पूछती है 'आरती (भगवान की प्रार्थना) याद है?' इस पर पति को लगता है कि पत्नी किसी लड़की के बारे में पूछ रही है तो वह कह देता है— 'आरती वही न कंजी सी आंखों वाली, गोरी सी, सुंदर सी।' बस इसी बात पर पत्नी का पारा चढ़ जाता है और कहती है— 'भगवान जी तो बाद में पूजे जाएंगे, लाओ पहले तुम्हें ही पूज देती हूं।' इसके बाद पिटाई के विजुअल्स भी आ जाते हैं।

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'आरती तो बाद में होगी पहले माता जी भगवान असुर का विनाश कर दें।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'चलो भाई मिलते हैं अगले जनम में।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई किस हॉस्पिटल में मिलने आना है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, '​अब मिलेगा बेल्ट ट्रीटमेंट।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'आरती तो हो गई अब होगा हवन और प्रसाद भी मिलेगा।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
गोलगप्पे खातीं दादी की स्पीड देख फटी रह जाएंगी आंखें, Viral Video पर यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स
 

इस विदेशी शख्स की ठेठ भोजपुरी सुनकर चौंक जाएंगे आप, Viral Video देख यूजर्स बोले- 'ये पक्का CIA एजेंट है!'
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।