Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस विदेशी शख्स की ठेठ भोजपुरी सुनकर चौंक जाएंगे आप, Viral Video देख यूजर्स बोले- 'ये पक्का CIA एजेंट है!'

इस विदेशी शख्स की ठेठ भोजपुरी सुनकर चौंक जाएंगे आप, Viral Video देख यूजर्स बोले- 'ये पक्का CIA एजेंट है!'

Written By: Shaswat Gupta Published : Oct 26, 2025 01:09 pm IST, Updated : Oct 26, 2025 01:09 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक विदेशी शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें शख्स को भोजपुरी में बात करते हुए दिखाया गया है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

foreigner man speaks in Bhojpuri, foreigner man Bhojpuri video, Bhojpuri video viral, viral video- India TV Hindi
Image Source : IG/@TBI.IN भोजपुरी बोलता शख्स।

Viral Video: भोजपुरी भाषा एक महत्वपूर्ण भाषा है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में बोली जाती है। यह भाषा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती है। भोजपुरी भाषा एक महत्वपूर्ण संचार माध्यम है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को आपस में जुड़ने में मदद करती है। यह भाषा उनकी दैनिक जिंदगी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि, हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक विदेशी शख्स को ठेठ भोजपुरी भाषा में बात करते देखा गया। शख्स ने भारतीय मूल के लोगों से बातचीत अपने उन दिनों को याद किया जब वो भारत में मौजूद था। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tbi.in नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है— 'ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति धाराप्रवाह भोजपुरी बोलने के लिए वायरल हो गया, कहता है कि उसने इसे बिहार और यूपी में सीखा।' वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स ने बताया कि उसने भारत में सबसे पहला शब्द 'डायभर्जन' सीखा। उसने बताया कि भारत में वो बिहार और यूपी के लखनऊ में रहा। इसके बाद शख्स ने भोजपुरी में बोलकर दिखाया जिसे सुनने के बाद कोई ये नहीं कह सकता है ​ये भाषा कोई गैर ​भारतीय बोल रहा है। शख्स ने बताया कि वो 1972 से 1978 तक भारत में रहा। इसके बाद अंत में वो भारतीय लोगों से अलविदा कहता है और कहता है— 'खुशी हुई।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस पर एक यूजर ने मजाक में लिखा कि, 'ये पक्का CIA एजेंट है!' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भैया खैनी पान वान खात हो का।' तीसरे ने लिखा कि, 'बिहारी से ज्यादा बिहारी तो आप लग रहे हैं।' कई यूजर्स ने तो वीडियो को एआई जनित बता डाला। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिचाा कि, 'कुछ-कुछ राजेश खन्ना जैसा लगता है, बाबूमोशाय।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
गोलगप्पे खातीं दादी की स्पीड देख फटी रह जाएंगी आंखें, Viral Video पर यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स
 

Video: जब शिमला के रेलवे स्टेशन पर बजने लगा 'छठी मइया' का ये मधुर गीत, सुनते ही कानों में घुल जाएगी मिठास 
 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement