1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जब शिमला के रेलवे स्टेशन पर बजने लगा 'छठी मइया' का ये मधुर गीत, सुनते ही कानों में घुल जाएगी मिठास

Video: जब शिमला के रेलवे स्टेशन पर बजने लगा 'छठी मइया' का ये मधुर गीत, सुनते ही कानों में घुल जाएगी मिठास

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 25, 2025 02:43 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 02:43 pm IST

Chhath Puja bhajan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है जिसमें शिमला के रेलवे स्टेशन पर छठी मइया का मधुर गीत बजता सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को एक्स पर रेलवे ने ही शेयर किया है।

Chhath Puja 2025, Chhath Puja bhajan, sharda Sinha chhath puja bhajan,  Chhath Puja bhajan on Shimla- India TV Hindi
शिमला स्टेशन पर बजता गीत। Image Source : IG/@RAILWAYNORTHERN

Chhath Puja bhajan: हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक छठ पूजा का पर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य शामिल हैं। इस पर्व पर छठी मइया के मधुर से मधुर गीत गाए जाते हैं। ये गीत इतने कर्णप्रिय होते हैं कि इनको सुनकर ऐसा लगता है मानो कानों में शहद सी मिठास घुल गई हो। ताजा वीडियो सामने आया है शिमला की वादियों के बीच स्थित रेलवे स्टेशन से जहां स्पीकर्स पर छठी मइया के बेहद मधुर गीत बज रहे हैं। गीत के बोल हैं- 'कांच ही बांस के बहंगिया..' और इसे महान गायिका स्व. शारदा सिन्हा ने गाया था। 

रेलवे ने शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो का एक्स पर @RailwayNorthern नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शारदा सिन्हा द्वारा गाया गया यह भावपूर्ण छठ गीत, वातावरण में भक्ति और भारतीय लोक संगीत के आकर्षण का संचार कर रहा है। लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने घर लौट रहे हैं और प्लेटफ़ॉर्म पर बज रहा यह गीत उनकी यात्रा को और भी यादगार और आनंदमय बना रहा है। रेलवे की इस पहल ने न केवल यात्रियों को आकर्षित किया है, बल्कि घर वापस जाने वालों के लिए भी यह एक सुखद अनुभव बन गया है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर कई लोग रेलवे स्टेशन पर छठ गीत बजाने के लिए भारतीय रेलवे की तारीफ करते हुए स्व. शारदा सिन्हा को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'देवभूमि हिमाचल की वादियों में पद्म विभूषण शारदा सिन्हा का मार्मिक छठ गीत सुनकर मन भक्ति से भर गया। जय छठी मैय्या।' दूसरे ने लिखा कि, 'यही हमारे बिहार के सबसे बड़े त्योहार की विशेषता है।' गौरतलब है कि, छठ पर्व नहाय खाय के साथ शुरू होता है। यह विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
आसमान से गिरे खजूर में अटके! खुदकुशी करने के लिए नदी में कूदा शख्स मगर हुआ कुछ ऐसा कि Viral हो गया Video
 

ट्रेन में सीट नहीं मिली तो अंकल ने टॉयलेट को ही बना दिया बेडरूम, Viral Video देख दिमाग हिल जाएगा  
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।