1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गोलगप्पे खातीं दादी की स्पीड देख फटी रह जाएंगी आंखें, Viral Video पर यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

गोलगप्पे खातीं दादी की स्पीड देख फटी रह जाएंगी आंखें, Viral Video पर यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 26, 2025 11:33 am IST,  Updated : Oct 26, 2025 11:34 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वृद्ध महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वृद्धा को गोलगप्पे खाते हुए दिखाया गया है। मगर उनकी स्पीड देख हर कोई हैरान है।

old lady eating golgappa, old lady eating golgappa video, viral video, golgappa video viral, golgapp- India TV Hindi
गोलगप्पे खातीं बुजुर्ग महिला। Image Source : IG/@RATTU13.HAI

Viral Video: गोलगप्पे, पानीपूरी, पुचका, गपशप या फिर पानी के बताशे...इतने सारे नामों वाले सिर्फ एक फूड आइटम के शौकीन लोग पूरी दुनिया में फैले हैं। भारतीय स्ट्रीट फूड्स में गोलगप्पे का नाम टॉप पर लिया जाता है। भारत के तमामा शहरों में इसे अलग नाम से जाना जाता है और हर शहर में इसका स्वाद और बेहतर ही मालूम पड़ता है। बच्चों से लेकर बड़े—बूढ़े तक सभी को गोलगप्पे खाना बेहद पसंद होता है। इस स्ट्रीट फूड की दीवानगी इतनी है कि इसे देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाए। ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि हाल ही में एक ऐसी वृद्ध महिला का वीडियो वायरल हुआ है जो कि पानीपूरी खाती हुई देखीं गईं। चौंकाने वाली बात उनकी उम्र नहीं बल्कि, पानीपूरी खाने की उनकी स्पीड है। पानीपूरी खाती दादी के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rattu13.hai नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप एक वृद्ध महिला को खड़े होकर सड़क किनारे पानीपूरी खाते देख सकते हैं। वीडियो में महिला इतनी तेजी से गपागप पानीपूरी खा रही हैं कि उस उम्र में उनके खाने की स्पीड को देख हर कोई हैरान हो गया। वीडियो संभवत: किसी कॉम्पिटिशन का लग रहा है जिसमें जल्दी से जल्दी पानीपूरी खाने की शर्त रखी गई हो। 

यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स 

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा ​कि, 'मैं तो हार जाऊंगी।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'दादी तो पानीपूरी पगलू निकलीं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'बस करो अम्मा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जाओगी क्या।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'पुराने खिलाड़ी मैदान में आ चुके हैं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'सोचकर देख दादी अपने जमाने क्या रही होंगी।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
दो बार रिजेक्ट होने के बाद ब्रिटिश महिला को मिला भारत का Visa, खुशी से ऐसे झूमी कि Viral हो गया Video; देखें रिएक्शन
 

Video: जब शिमला के रेलवे स्टेशन पर बजने लगा 'छठी मइया' का ये मधुर गीत, सुनते ही कानों में घुल जाएगी मिठास 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।