आज के समय में आप अगर रास्ता चलते 10 लोगों को रोककर उनसे पूछेंगे कि वो सोशल मीडिया पर हैं या फिर नहीं तो कभी 10 के 10 लोग तो कभी 9 लोग हां में जवाब देंगे। सोशल मीडिया का क्रेज इतना है कि बच्चे तक अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं और वो दिन में थोड़ी देर वो भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ऐसे में आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और अगर हां तो फिर आपकी फीड पर खूब सारे यूनिक, अतरंगी और मजेदार वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक फ्लैट के बाहर लगे CCTV में कैद हुआ है। वीडियो में दिखता है कि एक महिला फ्लैट से कुछ दूरी पर खड़ी है और कुछ सोच रही है। तभी वो वहां से दूसरी तरफ आती है और फिर दिखता है कि वो फ्लैट के दरवाजे के पास पहुंचती है और कान लगाकर सुनने की कोशिश करती है कि अंदर क्या बात हो रही है। महिला कुछ देर दरवाजे से कान लगाकर रहती है और फिर वहां से धीरे-धीरे दूसरी तरफ चली जाती है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर अभी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भारत की आंटियां CCTV से बढ़िया हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इन्हीं को लटका दो। दूसरे यूजर ने लिखा- चलता फिरता जासूस। तीसरे यूजर ने लिखा- इसमें दो राय है ही नहीं। चौथे यूजर ने लिखा- आंटियों को सब पता होता है यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई CCTV से भी ज्यादा खतरनाक होती हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी का टैलेंट देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video देखने के बाद लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
Pizza के बॉक्स पर लिखा ये Instruction देख मजे ले रहे हैं लोग, आप भी जरूर देखें