1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टंकी साफ करते बंदे के साथ किया ऐसा मजाक जिसे देख नहीं रुकी लोगों की हंसी, देखें Video

टंकी साफ करते बंदे के साथ किया ऐसा मजाक जिसे देख नहीं रुकी लोगों की हंसी, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2025 06:00 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 06:00 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और आपको भी हंसी आएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ASLI.SAURABH

सोशल मीडिया की गलियां ऐसी हैं जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। कई सारे लोग खुद कंटेंट बनाकर पोस्ट करते हैं तो कई सारे लोग सड़क या फिर कहीं कुछ ऐसा देख लेते हैं जो अपने आप में कंटेंट होता है और फिर उन्हें रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर तमाम तरह का कंटेंट आप भी देखते ही होंगे। कई बार वायरल वीडियो भी आपकी फीड पर आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा टंकी को साफ कर रहा है। इसके लिए टंकी को जमीन पर लेटा दिया गया है और उसके अंदर जाकर वो बंदा टंकी साफ कर रहा है। तभी एक दूसरा लड़का आता है और उस टंकी का ढक्कन बंद कर देता है और फिर उसे गोल-गोल घूमा देता है। ऐसा दो बार करने के बाद वो टंकी के ढक्कन को खोलता है और टंकी साफ करने वाला लड़का फिर बाहर निकलता है। अब अंदर उसकी जो हालत हुई, वो बाहर आते ही पता चल जाता है क्योंकि सिर घूमने के कारण गिर जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर asli.saurabh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दुश्मनों की जरूरत नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई का सिस्टम रिसेट हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं होता तो दोस्त के साथ सेम चीज करता। चौथे यूजर ने लिखा- वीडियो देखते देखते मेरी मौत हो गई। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिकिनी पहनकर विदेशी महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, Video हुआ वायरल तो आए ऐसे रिएक्शन

साड़ी को लेकर दो महिलाओं की हुई लड़ाई, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।