1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिकिनी पहनकर विदेशी महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, Video हुआ वायरल तो आए ऐसे रिएक्शन

बिकिनी पहनकर विदेशी महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, Video हुआ वायरल तो आए ऐसे रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2025 03:04 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 03:04 pm IST

अभी एक विदेशी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि उसने बिकिनी में गंगा में डुबकी लगाई है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/COMEDYCULTURE.IN

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है, उस फोन में कैमरा है और लोगों के पास इंटनरेट का पैक भी अच्छा खासा रहता है तो लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। अब कई वीडियो लोगों को हैरान करते हैं तो कुछ वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं कई सारे वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उस पर अपनी राय और लॉजिक देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक विदेशी महिला का है। आइए आपको पहले वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर आपको लोगों के रिएक्शन के बारे में बताएंगे।

महिला ने बिकिनी में लगाई डुबकी

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक विदेशी महिला बिकिनी में है। उसके गले में बहुत सारी मालाएं हैं, माथे पर चंदन लगा है और आंखों पर चश्मा है। वो पहले तो 'ॐ नमः शिवाय' और 'गंगा मैया की जय' बोलती है। इसके बाद वो गंगा नदी में उतरती है और माला उतारकर नदीं में बहा देती है। इसके बाद वो खुद पानी में डुबकी लगाती है। वो नदीं में तैरती है और कुछ देर बाद बाहर आती दिखती है। अब महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर comedyculture.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 53 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- इसमें कुछ भी गलत नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने भी अंडरवियर में ही स्नान किया था। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझ पर भी सवाल उठने चाहिए, मैं भी कच्छा पहनाकर नहाता हूं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसके विपरीत भी कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- संस्कार की धज्जियां उड़ दी और कोई रोक नहीं रहा उसे, वाह। दूसरे यूजर ने लिखा- सब बढ़िया है लेकिन बिकिनी सही नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

साड़ी को लेकर दो महिलाओं की हुई लड़ाई, Video सोशल मीडिया पर वायरल

ऐसे सड़क से तो इंसान को दूरी ही बना लेनी चाहिए वरना ऐसा ही होगा, वायरल Video देख लोगों ने भी लिए मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।