Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे सड़क से तो इंसान को दूरी ही बना लेनी चाहिए वरना ऐसा ही होगा, वायरल Video देख लोगों ने भी लिए मजे

ऐसे सड़क से तो इंसान को दूरी ही बना लेनी चाहिए वरना ऐसा ही होगा, वायरल Video देख लोगों ने भी लिए मजे

Written By: Adarsh Pandey Published : Oct 22, 2025 12:11 pm IST, Updated : Oct 22, 2025 12:11 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं। आप जब वीडियो देखेंगे तो आप भी कहेंगे कि ऐसे रास्ते से तो मैं कभी न जाऊं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/YAYINSHUKLA_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियां ऐसी हैं जहां ऐसे-ऐसे वीडियो दिखते हैं जिसके बारे में इंसान ने कभी सोचा तक नहीं होता है। एक से बढ़कर एक अतरंगी और हैरान करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर ही देख पाना संभव है क्योंकि करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और जैसे ही एक शख्स को कुछ अतरंगी दिखता है तो वो उसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर देता है और फिर दूसरे लोगों को भी वो देखने को मिल जाता है। इसी तरह से वीडियो वायरल भी होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो अलग-अलग दो पहिए वाहन पर बैठे शख्स एक दूसरे के सामने आ गए और दोनों पहले मैं-पहले मैं पर अड़ गए। अब दिक्कत यह है कि सड़क बस इतनी ही चौड़ी है कि एक बार में एक ही दो पहिया वाहन वहां से जा सकता है और उनकी पहले मैं-पहले मैं के चक्कर में फिर दूसरे बाइक वाले भी वहां पहुंच गए और दोनों तरफ से लाइन लंबी हो गई। अंत में एक को हार मानकर पीछे हटना पड़ा और फिर कहीं ये समस्या खत्म हुई। अगर दोनों ईगो पर नहीं आते तो ऐसी समस्या उत्पन्न ही नहीं होती।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर yayinshukla_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये रास्ते हैं प्यार के। दूसरे यूजर ने लिखा- एक मिनट का सिग्नल लगा दो। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं समस्या की समस्या से समस्या। चौथे यूजर ने लिखा- इस रास्ते के लिए जज की व्यवस्था होनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंजीनियर सचिन तिचकुले।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई ने तो नासा को भी पीछे छोड़ दिया! शख्स का आविष्कार देख आप भी हिल जाएंगे, देखें Video

अगर बेवकूफी का ओलंपिक होता तो ये गोल्ड मेडल जीत कर आता, आप खुद देखिए इसकी हरकत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement