सोशल मीडिया पर कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो और उन्हीं सब में से कुछ वायरल न होता हो। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी मेट्रो या फिर बस में सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है। कई बार रील के लिए अपनी जान को खतरे में डालने वाले वायरल हो जाते हैं तो कभी बच्चों के प्यारे वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो तो सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा वायरल हो जाते हैं कि उनका मीम बनने लगता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं ये सभी देखते ही होंगे। आपको बता दें कि अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी सेल का लग रहा है। महिलाओं के लिए साड़ी का सेल होगा क्योंकि वहां पर महिलाएं ज्यादा संख्या में नजर आ रही हैं। कुछ महिलाएं एक टेबल के पास खड़ी होकर कपड़े देख रही हैं और तभी पीछे से चिल्लाने की आवाज आने लगती है। वीडियो में फिर दिखता है कि दो महिलाएं एक दूसरे के साथ बुरी तरह से लड़ रही हैं। अब वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि ये लड़ाई एक दिवाली सेल ऑफर के दौरान साड़ी को लेकर हुई।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पूरे साल क्लेश होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- इनका हर जगह क्लेश होता है, बस में, मार्केट में, घर में। तीसरे यूजर ने लिखा- ये असली क्लेश है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसे सड़क से तो इंसान को दूरी ही बना लेनी चाहिए वरना ऐसा ही होगा, वायरल Video देख लोगों ने भी लिए मजे
भाई ने तो नासा को भी पीछे छोड़ दिया! शख्स का आविष्कार देख आप भी हिल जाएंगे, देखें Video
संपादक की पसंद