आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता ही हैं। कुछ लोगों का काम ही सोशल मीडिया हैंडल करना और चीजें पोस्ट करना है तो कई सारे लोग अपने काम से फ्री होकर माइंड फ्रेश करने के लिए सोशल मीडिया पर चक्कर लगाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो माइंड फ्रेश करने के लिए सोशल मीडिया यूज करते हैं तो फिर आपकी फीड पर आपके पसंद के वीडियो और फोटो आते होंगे और उनके साथ ही वायरल कंटेंट भी आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की किसी गली में खड़ी है और कैमरे में देखने के बाद वो पीछे के दोनों घरों की दीवार को दिखाती है। इसके बाद वो भागते हुए कुछ दूर जाती है और फिर हाथों को दीवार से लगाती है और फिर दीवार चढ़ना शुरू कर देती है। कुछ ही देर में वो पूरी दीवार चढ़ देती है। अब वीडियो रिवर्स भी नहीं लगता क्योंकि पीछे सड़क पर वाहन सीधे जाते हुए नजर आते हैं। अब लड़की ने यह कैसे किया, यह राज तो उसी को पता है मगर अभी वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @code_loop_ नाम के अकाउंट से पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'स्पाइडर मैन' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में उसे लंगूर बताया। दूसरे यूजर ने लिखा- बंदर बोलते हैं, स्पाइडर मैन नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- मकड़ी महिला। तीसरे यूजर ने लिखा- अपना रिज्यूम मार्वल स्टूडियो को भेज दो।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Pizza के बॉक्स पर लिखा ये Instruction देख मजे ले रहे हैं लोग, आप भी जरूर देखें
इस भाई ने दिवाली पर किया कुछ अनोखा और Video हो गया वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट