1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑफिस में अपने गजब डांस से महफिल लूट ले गई ये लड़की, Video पर आए अंधाधुंध लाइक्स

ऑफिस में अपने गजब डांस से महफिल लूट ले गई ये लड़की, Video पर आए अंधाधुंध लाइक्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2025 06:41 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 06:41 pm IST

दिवाली के मौके पर कई ऑफिस में माहौल को बदलने और त्योहार जैसी फीलिंग्स दिलाने के लिए काम को साइड में रखकर गेम्स खिलाए जाते हैं, लोग डांस करते हैं और मौज मस्ती होती है। इसी दौरान एक ऑफिस में एक लड़की ने अपना गजब का डांस दिखाया।

Dance in Office- India TV Hindi
डांस के कारण वायरल हो गया लड़की का वीडियो Image Source : IG/SHARMA__JI_KI_BETI

दिवाली का त्योहार बीत गया है मगर अभी उसे बीते ज्यादा दिन नहीं हुए हैं और यही कारण है कि अभी भी सोशल मीडिया पर दिवाली से पहले और बाद में पोस्ट किए गए वीडियो अभी भी घूम रहे हैं और कई सारे वीडियो तो लोगों को इतने पसंद आए कि वो वायरल ही हो गए। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही जहां आप ऐसे खूब सारे वायरल वीडियो देखते होंगे। कई वीडियो को दो-तीन अकाउंट से आपको दिख जाते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे अंधाधुंध लाइक्स मिले हुए हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक ऑफिस के अंदर का है। दिवाली के मौके पर लोग पूरी तरह से तैयार होकर आए हैं ताकि ऑफिस के अंदर दिवाली की वाइब देखने को मिले। ऑफिस के अंदर काम को साइड करके लोग मनोरंजन भी कर रहे हैं और इसी कड़ी में एक लड़की ने फिल्मी गाने पर ऐसा कमाल का डांस किया कि वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। लड़की का डांस देख हर कोई ताली बजाता हुआ नजर आ रहा है और कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sharma__ji_ki_beti नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक इंसान कई टैलेंट। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया डांस। तीसरे यूजरे ने लिखा- छिपा हुआ टैलेंट, सुपर। चौथे यूजर ने लिखा- डांस ऐसा कि साथ में थिरकने को जी चाहे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नशे में धुत यात्री ने बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में मचाया हंगामा, Crew ने इस तरह किया इलाज

पट्रोल की थैली पर रखा पटाखा और लगा दी माचिस, मगर अगले ही पल आग की लपेटे में आ गया शख्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।