1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'शरारा शरारा...' गाने पर इन लड़कों ने किया ऐसा कातिलाना डांस, देखते ही यूजर्स ने पूछा- 'मेरी बैचलर पार्टी में आएगा?'

'शरारा शरारा...' गाने पर इन लड़कों ने किया ऐसा कातिलाना डांस, देखते ही यूजर्स ने पूछा- 'मेरी बैचलर पार्टी में आएगा?'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 15, 2025 06:58 am IST,  Updated : Oct 15, 2025 06:58 am IST

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें लड़के 'शरारा' गाने पर ठुमके गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स ने भी मजेदार प्रति​क्रियाएं दी हैं।

boys dance on sharara sharara, sharara sharara boys dance video, sharara sharara dance video viral, - India TV Hindi
बॉलीवुड गाने पर थिरकते लड़के। Image Source : IG/@CHALSHUBH

Video Viral: बॉलीवुड फिल्मों के आइटम सॉन्ग पर कई इंस्टाग्राम यूजर्स धांसू रील्स बनाते हुए दिखते हैं। इन वीडियोज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और इन पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कों को 'शरारा शरारा...' गाने पर कातिलाना डांस करते हुए देखा गया। लड़कों के इस ग्रुप के डांस मूव्स देखने के बाद यूजर्स तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। दावा किया गया कि, ये सभी लड़के इंजीनियर हैं। हालांकि, इंडिया टीवी इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @chalshubh और onedance_world नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके ओवरलैप टेक्स्ट में लिखा है— 'महिला मित्र से तारीफ मिलने पर ब्वॉयज़।' वीडियो में 6 लड़कों को आप लाइन बनाकर जबरदस्त डांस करते हुए देख सकते हैं। रूम में आप एक टीवी लगा हुआ देख सकते हैं जिस पर 'शरारा शरारा...' सॉन्ग प्ले हो रहा है। वीडियो में लड़कों की अदाएं और उनके ठुमकों को देखने के बाद यूजर्स ने भी काफी मौज ली। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और साथ ही मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने इस पर पूछा कि, 'क्या आप लोग मेरी बैचलर पार्टी में आ सकते हैं?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'चाल में गजब का नियंत्रण है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मैं आप सबको बता दूं भाई इंजीनियर हैं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मैं महिला मित्र हूँ। मैंने आपकी इतनी तारीफ़ कब की?' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'हम भी अपने शरीर के साथ ऐसा शरारा शरारा नहीं कर सकते जैसे आप लोगों ने किया।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Video: शॉपिंग मॉल का चमचमाता फर्श देख मासूम दादी ने जो किया, वो देख हर कोई कर रहा सैल्यूट
 

Video" 'शादी होती रहेगी पहले सो लेती हूं...' सोती हुई दुल्हन का Video Viral, दूल्हे का रिएक्शन देख हंसी छूट जाएगी
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।