सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाओगे, आपको हर बार कुछ अलग और अनोखा देखने को मिल ही जाएगा जो आपका मनोरंजन करेगा। आप अगर सोशल मीडिया के रेगुलर यूजर हैं तो फिर आपको क्या ही बताना। आपको तो पता ही होगा कि क्या-क्या पोस्ट होता है और उसमें से कैसे वीडियो या फिर फोटो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लोगों की अतरंगी हरकत तो कभी कुछ और वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में वायरल होने लायक क्या है।
Related Stories
वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?
आप सभी लोग कभी न कभी अपना वजन तो जरूर चेक करते होंगे। वजन नापने वाली मशीन पर आप जब भी चढ़ते होंगे तो एक्स्ट्रा चीजों को हटा देते होंगे ताकि आपका सही वजन आपको पता चल सके मगर वायरल वीडियो में इसका उल्टा देखने को मिला। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला अपना वजन चेक करवाती है मगर इस दौरान अपने हाथ से थैले नीचे रखना भूल जाती है। अब इस थैले का वजन भी उसमें जुड़ गया होगा और महिला को लगेगा कि अब उसका वजन बढ़ गया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sumit_confused नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजे भी लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- 5 दिन बाद बोलेगी 10 किलो वजन कम हो गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- सामान तो नीचे रख लो आंटी। तीसरे यूजर ने लिखा- मैडम बैग का वेट काउंट हो गया। एक और यूजर ने लिखा- अब वो बोल रही होगी कि मेरा वजन बढ़ गया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शरीर में जुगाड़ वाला कीड़ा हो तो फिर कुछ भी हो सकता है, अब आप इसी Video को देख लीजिए