1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शरीर में जुगाड़ वाला कीड़ा हो तो फिर कुछ भी हो सकता है, अब आप इसी Video को देख लीजिए

शरीर में जुगाड़ वाला कीड़ा हो तो फिर कुछ भी हो सकता है, अब आप इसी Video को देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 29, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 06:43 pm IST

कई बार लोगों को कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है कि उसे देखने के बाद लोग उसे रिकॉर्ड किए बिना रह नहीं पाते हैं और ऐसे ही यूनिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/CAPTAN_SAHAB_404

सड़क पर जाते समय कई बार आंखों के सामने कुछ ऐसा आ ही जाता है जिसकी किसी ने कभी कल्पना नहीं की होती है और फिर वो लोगों का ध्यान खींच लेता है। अब कई लोग जब कुछ भी अतरंगी या फिर नया और यूनिक देखते हैं तो तुरंत उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और फिर वहां बैठी जनता का भी ध्यान उस पोस्ट की तरफ आ जाता है औ ऐसे ही वीडियो या फिर फोटो वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

आपने कई बार सड़क पर चार पहिए वाली स्कूटी तो देखी ही होगी। विक्लांग लोग उस स्कूटी को चलाते हैं क्योंकि उसे बैलेंस करना नहीं पड़ता है। अब इसमें अगर आराम के लिए कुछ और भी लगवा लिया जाए तो फिर किस का ध्यान उस जुगाड़ की तरफ नहीं जाएगा। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जिसने इस वीडियो को बनाया जो वायरल हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने आराम के लिए उस स्कूटी पर ऑफिस वाली कुर्सी लगवा ली है ताकि पीठ भी रिलैक्स रहे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर captan_sahab_404 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ना लाला ना, मान जा, मत कर। दूसरे यूजर ने लिखा- टोल लगना चाहिए इनका। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे ऑफिस की कुर्सी। एक और यूजर ने लिखा- इतना आदत हो गई है ऑफिस की कुर्सी की।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस भाई के साथ तो गजब का प्रैंक हुआ, देखने के बाद आपको भी आएगी हंसी

ये जुगाड़ छठ से पहले क्यों नहीं दिखा? वायरल Video देखकर आप भी यही बात कहोगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।