हर दिन सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे पेज और अकाउंट तो ऐसे भी हैं जो तमाम अतरंगी कंटेंट खोजकर पोस्ट करते हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर बैठी जनता बड़े ही मजे से देखती है। ऐसे ही कंटेंट खूब वायरल भी होते हैं। आप सोशल मीडिया पर अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे न जानें कितने सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपके घर में कपड़ों को धोने के लिए वाशिंग मशीन तो होगा। आपने उसके अलावा दूसरे तरह के भी खूब सारे वाशिंग मशीन देखे होंग मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक बंदे ने सीमेंट और ईंट से अपने घर में वाशिंग मशीन बनवा लिया है। इतना ही नहीं, उसने उसके ऊपर टाइल्स भी लगवा दिया है। वीडियो में वो उस वाशिंग मशीन में कपड़े धोते हुए नजर भी आ रहा है जिसे देखने के बाद लोगों के दिमाग में एक ही सवाल आया। अब वो सवाल क्या है, वो जानने से पहले आप जर वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर raghu_ke_memes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मगर ये घूम कैसे रहा है। दूसरे यूजर ने भी यही पूछा कि घूम कैसे रहा है। एक और यूजर ने यही सवाल पूछा। इसके अलावा कुछ लोगों ने अलग कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- घर इनबिल्ट वाशिंग मशीन के साथ आएगा जी। दूसरे यूजर ने लिखा- ऑर्डर कहां से देना है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सफाई करनी जरूरी है मगर इस तरीके से तो बिल्कुल नहीं, Video देख दिमाग हिल जाएगा
आंटी जी से किसी ने पूछा उनके ग्लोइंग स्किन का राज, रिप्लाई ने पोस्ट कर दिया वायरल