आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत कॉमन हो गया है। लोग अपने फ्री टाइम में थोड़ी देर ही सही मगर सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगा ही लेते हैं। वहां हमें एक से बढ़कर एक मजाकिया और अतरंगी वीडियो देखने को मिलते हैं और उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी आ जाते हैं जो हैरान कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर अब तक ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने सोशल मीडिया पर सफाई के तो खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला घर की सफाई कर रही है मगर वो काफी खतरनाक तरीके से सफाई कर रही है। वो बालकनी के बार निकलकर आ गई है और वहां ग्रिल पकड़कर बाहरी दीवार को साफ कर रही है। अब सोचिए कि ऐसे में अगर पकड़ छूट गई या किसी कारण बैलेंस बिगड़ गया तो क्या होगा। अब वो महिला उस घर की मालिक है या फिर नौकरानी है, यह तो नहीं पता मगर इस तरह से खुद की जान को खतरे में डालना और वो भी सफाई के लिए, बहुत गलत है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rvbjmemes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस एक वीडियो को कई सारे अकाउंट से पोस्ट किया गया है मगर यह जानकारी कहीं नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब का है और सफाई करने वाली महिला कौन है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी को बिमारी है सफाई करने की।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आंटी जी से किसी ने पूछा उनके ग्लोइंग स्किन का राज, रिप्लाई ने पोस्ट कर दिया वायरल
अम्मा के पास तो गजब का स्किल है, Video देखने के बाद आप भी यही बात कहेंगे