1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अम्मा के पास तो गजब का स्किल है, Video देखने के बाद आप भी यही बात कहेंगे

अम्मा के पास तो गजब का स्किल है, Video देखने के बाद आप भी यही बात कहेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 24, 2025 11:03 am IST,  Updated : Nov 24, 2025 11:03 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक अम्मा का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि अम्मा के पास तो गजब के स्किल हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HARIOM5SHARMA

आजकल सोशल मीडिया का युग चल रहा है और इस युग में जब कोई कहता है कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है तो लोगों को आसानी से यकीन नहीं होता है क्योंकि बच्चे तक सोशल मीडिया का यूज कर रहे हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर ही सही मगर स्क्रोल करते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अब कब क्या वायरल होगा, यह कोई नहीं बता सकता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो आपका ध्यान जरूर खींचने वाला है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जगह बड़ा सा मिट्टी का चूल्हा बना हुआ है और वहीं पर दादी बैठकर रोटियां बना रही हैं। अब उस चूल्हे के तीन तरफ टेबल लगा हुआ है और वहां लोग बैठकर मजे से खा रहे हैं। वीडियो के वायरल होने का पहला कारण तो यही है कि इस तरह का नजारा कहीं दिखाई नहीं देता है। अब वीडियो में यह भी दिखता है कि अम्मा रोटी बनाती हैं और वहीं से बैठे-बैठे रोटी को हवा में उछालकर उस बंदे तक पहुंचा देती हैं जिसे चाहिए होता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @hariom5sharma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'स्विगी और जोमैटो की शुरुआत 2020 में हुई, लोग उससे पहले।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंटी के पास स्किल है। दूसरे यूजर ने लिखा- सीधे हाथ से डिलीवरी। तीसरे यूजर ने लिखा- इन्हें NFL में खेलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- निंजा चपाती।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Intern को 1 लाख महीना और Experience को साल के मिलेंगे 30-60 लाख रुपए, लिंक्डइन पोस्ट देख हिल जाएगा दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।