1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिव्यांग डिलीवरी ब्वॉय को मुश्किल में देख शख्स ने ऐसे की मदद, Video देखकर रो पड़े यूजर्स; आपका भी दिल पसीज जाएगा

दिव्यांग डिलीवरी ब्वॉय को मुश्किल में देख शख्स ने ऐसे की मदद, Video देखकर रो पड़े यूजर्स; आपका भी दिल पसीज जाएगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Nov 23, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 02:31 pm IST

Delivery Boy Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दिव्यांग डिलीवरी ब्वॉय को मुश्किल में फंसे दिखाया गया है जिसकी मदद के लिए एक शख्स आगे आता है।

blinkit delivery boy video, blinkit delivery boy viral video, blinkit delivery boy who cant speak, b- India TV Hindi
दिव्यांग डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@SAMMY_DILSE143

Delivery Boy Video: सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करते हुए कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिनको देखने के बाद लोगों की आंखों से आंसू छलक आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें ग्रोसरी डिलीवरी एप का एक डिलीवरी ब्वॉय कस्टमर से बात नहीं कर पाता है। चूंकि वह बोल नहीं सकता है इसलिए वो आसपास देखने लगता है। इसी बीच एक शख्स उसकी मदद को आगे आता है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो अंबाला कैंट का है। मूक​ डिलीवरी ब्वॉय की परिस्थिति देख यूजर्स भी काफी इमोशनल हो जाते हैं और प्रतिक्रियां देते हैं। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sammy_dilse143 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स बताता है कि, 'भाई जॉब करते हैं और बोल नहीं सकते। एड्रेस ढूंढ़ रहे और मिल नहीं रहा तो मैंने पूछा इनसे।' इसके बाद शख्स कस्टमर से बात कर उनको वस्तुस्थिति के बारे में बताते हैं और डिलीवरी ब्वॉय को वहां पर भेजता है। अंत में शख्स कहता है कि, 'भगवान ने हमें संपूर्ण शरीर दिया है मेहनत करने को फिर भी हमें शिकायत रहती है अपने आप से कि भगवान ​ने किया ही क्या है हमारे लिए ! बंदे की तारीफ करनी पड़ेगी कि इसने अपनी कमजोरी को मजबूरी नहीं बनाया।'

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर एक यूजर ने ​लिखा कि, 'भगवान इस आदमी को आशीर्वाद दें।' दूसरे यूजर ने ​लिखा कि, 'भाई ये मेरे यहां भी आया था मैंने चाय पानी पूछा पर भाई हंस कर चल दिया।' तीसरे यूजर ने ​लिखा कि, 'मुझे उनसे एक ऑर्डर भी मिला है और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वो बिना किसी बहाने के अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।' चौथे यूजर ने ​लिखा कि, '...और हमें लगता है कि जिंदगी सिर्फ हमें सता रही है।'  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-  
दुनिया की इकलौती सब्जी, जिसके नाम में देश-भाषा और जिले का नाम आता है, स्वाद का हर कोई दीवाना; जानिए नाम  

भारत का इकलौता एयरपोर्ट, जहां से कोने-कोने के लिए सीधी फ्लाइट मिलती है; 150 जगहों की यात्रा कर सकते हैं आप
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।