Interesting Facts about Airport : भारत में परिवहन सेवाओं के लगभग हर माध्यम में व्यापक स्तर पर बेहतरी के लिए काम किए जा रहे हैं। जिन माध्यमों में विस्तार की आवश्यकता है उनका विस्तार कर इन्फ्रास्ट्रक्चर को काफी मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे वायु मार्ग सेवा के अंतर्गत आने वाले विमानपत्तन (एयरपोर्ट) की। क्या आपको मालूम है कि, भारत का वो कौन सा एयरपोर्ट है जहां से आपको देश-दुनिया के 150 गंतव्यों की यात्रा कर सकते हैं ? यदि आपको नहीं मालूम है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।
इस एयरपोर्ट से मिलती है 150 जगहों की फ्लाइट
newdelhiairport.in की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे यानी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) से दुनिया भर के 150 गंतव्यों की यात्रा की जा सकती है। दिल्ली और बैंकॉक-डॉन मुआंग (डीएमके) के बीच थाई एयरएशिया एक्स की सीधी उड़ानों के शुभारंभ के साथ 150वां कनेक्शन स्थापित हुआ। एयरबस ए330 विमान का उपयोग करके संचालित यह नया मार्ग व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए कनेक्टिविटी विकल्पों का विस्तार करता है। बैंकॉक-डॉन मुआंग (डीएमके) का नाम जुड़ते ही दिल्ली एयरपोर्ट से मिलने वाली फ्लाइटों के डेस्टिनेशन की संख्या 150 पहुंच गई। दिल्ली हवाई अड्डे ने दुनिया भर के 150 जगहों से जुड़ने वाले भारत के पहले हवाई अड्डे के तौर पर विमानन इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
इन क्षेत्रों में कार्य कर मजबूत हो रहा नेटवर्क
- अंतर्राष्ट्रीय पहुंच का विस्तार
- स्थानांतरण यात्री संख्या दोगुनी करना
- लंबी दूरी के यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प
- निर्बाध घरेलू-से-अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन
- भविष्य का सुपर कनेक्टर हब
- अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचा
इन जगहों के लिए फ्लाइट
गौरतलब है कि, इधर कुछ वर्षों में दिल्ली हवाई अड्डे ने अपनी वैश्विक उपस्थिति में लगातार वृद्धि की है। यहां से यात्रियों ने नोम पेन्ह, बाली डेनपसार, कैलगरी, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर, वाशिंगटन डलेस, शिकागो ओ'हारे और टोक्यो हानेडा जैसे विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन की यात्रा की है। यात्रियों का इन जगहों पर जाना इस बात की तस्दीक करता है कि यह विविध और बढ़ता हुआ नेटवर्क बेजोड़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित प्रदान कर विभिन्न यात्रा आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Video: ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली से मैगी बना रही थी महिला, रेलवे ने दी सख्त चेतावनी; जरूर देखें ये वायरल पोस्ट