1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 5 रुपए लेकर कुछ खाने पहुंचा शख्स, ठेली वाले ने अलग तरीके से किया रोस्ट, देखें Video

5 रुपए लेकर कुछ खाने पहुंचा शख्स, ठेली वाले ने अलग तरीके से किया रोस्ट, देखें Video

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो देखेंगे तो हंसेंगे जरूर। ऐसा भी हो सकता है कि वीडियो स्क्रिप्टेड हो मगर मजेदार है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SIGMA_MEMESS__ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से पोस्ट करते ही हैं। इसमें जुगाड़, स्टंट, डांस, ड्रामा के अलावा कई तरह के वीडियो और इसके अलावा मजेदार फोटो भी पोस्ट होते हैं। कई बार दो लोगों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी वायरल होता है। आप भी सभी तरह के वायरल पोस्ट तो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे बनाने वाला शख्स 5 रुपए लेकर कुछ खाने के लिए जाता है। ठेली वाला बोलता है कि 5 रुपए में कुछ आता तो नहीं है मगर रुक जा तेरे लिए एक चीज है। इसके बाद वो एक प्लेट में एक पूरी रखता है। उसके ऊपर डोंगा रखकर उसमें सब्जी डालता है। सब्जी पर चाट मसाला भी डालता है। फिर दही और धनिया भी डालता है। मगर इसके बाद वो उसे रोस्ट कर देता है। ठेले वाला उसे अपने पास बुलाता है और खाना सूंघने को बोलता है। वो जैसे ही सूंघ लेता है तो ठेली वाला बोलता है कि अब निकल। 5 रुपए में इतना ही आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sigma_memess__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- रोस्टिंग मस्त था। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई 10 रुपए का सूंघ लिया, 5 और लो इससे। तीसरे यूजर ने लिखा- सही है, धंधे का टाइम खोटी कर रहा था। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चोरों ने ये Video देख लिया तो वो भी हंसेंगे, लोगों ने भी कमेंट करके लिए खूब मजे

ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों ने ये देख लिया तो झटका लगना तय है, आप भी देखें Video