1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों ने ये देख लिया तो झटका लगना तय है, आप भी देखें Video

ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों ने ये देख लिया तो झटका लगना तय है, आप भी देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 25, 2025 12:09 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 12:31 pm IST

एक ट्रैक्टर का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान जरूर होंगे क्योंकि यह पहली बार होगा जब आप कुछ ऐसे देखने को वाले हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PALSSKIT

लोग जब भी अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर मनोरंजन की तलाश करते हैं तो वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ जाते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और दिन में थोड़ा समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिताते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन कुछ वीडियो वायरल भी होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है। कभी ड्रामा करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अश्लील हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा कई बार लोगों की कलाकारी का वीडियो भी वायरल होता है। आइए आपको बताते हैं कि अभी वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा ट्रैक्टर चला रहा है। ट्रैक्टर में बाकी सब तो ठीक है मगर आगे वाले पहिए के पास ही सारा खेल किया गया है। आपने सड़क पर रोड रोलर चलते हुए तो देखा ही होगा। जब भी सड़क बनती है तो वहां पर रोड रोलर चलाकर उसे अच्छे से दबाया जाता है। इस बंदे ने ट्रैक्टर को ही रोड रोलर बना दिया है। दरअसल आगे वाले पहिए को निकाल दिया गया है और वहां जुगाड़ लगाकर उस ट्रैक्टर को ही रोड रोलर बना दिया गया है। वीडियो में वो आदमी उसे चलाते हुए भी नजर आता है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चमत्कार हो गया ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह नया इनोवेशन और नई खोज। तीसरे यूजर ने लिखा- यह तो सच में गजब का जुगाड़ लगाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आइंस्टीन भी शर्मा जाए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कौन सी दुनिया और कौन 4 लोग, प्यार में आदमी कुछ नहीं देखता, यकीन नहीं तो देखें Video

इंसान खत्म हो जाएगा मगर इंक खत्म नहीं होगा! वायरल पेन का Video देख लोगों ने किया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।