1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंसान खत्म हो जाएगा मगर इंक खत्म नहीं होगा! वायरल पेन का Video देख लोगों ने किया कमेंट

इंसान खत्म हो जाएगा मगर इंक खत्म नहीं होगा! वायरल पेन का Video देख लोगों ने किया कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 25, 2025 09:53 am IST,  Updated : Jul 25, 2025 09:53 am IST

एक शख्स कुछ लिखता हुआ नजर आ रहा है। उसके हाथ में जो पेन नजर आता है, वैसा आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा क्योंकि ये जुगाड़ वाला पेन है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/SINGLEADDA.IN

सोशल मीडिया एक अतरंगी दुनिया है क्योंकि इस दुनिया में तमाम अतरंगी और अनोखी चीजें देखने को मिलती रहती है। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन जितने भी वीडियो वायरल होते हैं उसमें किस तरह के कंटेंट देखने को मिलते हैं। किसी वीडियो में जुगाड़ तो किसी वीडियो में लोगों की अतरंगी हरकत दिखती है। कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है तो कभी किसी दुकान का अनोखा नाम वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा कागज पर कुछ लिख रह है मगर वो जिस पेन से लिख रहा है, वो किसी दुकान पर नहीं मिलेगी। दरअसल उसने एक रिफिल को काटकर एक बोतल के ढक्कन में छेद करके उसमें लगा दिया है। इसके बाद उसने बोतल में इंक भर दिया है और फिर ढक्कन को बंद कर दिया है। इस तरह बोतल में रखा इंक उस रिफिल में आएगा और वो आसानी से खत्म नहीं होगा। अब उसका यह जुगाड़ कितना कारगर साबित होगा, यह तो नहीं पता मगर बंदे के जुगाड़ के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उस इंस्टाग्राम पर singleadda.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पूरी 7 पीढ़ियां बीत जाएंगी पर ये नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- इंसान खत्म हो जाएगा मगर इंक खत्म नहीं होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन। चौथे यूजर ने लिखा- पूरी जिंदगी चलेगी। वहीं एक यूजर ने लिखा- अगर गलती से बैग में लीक हो गया तो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रैपिडो वाले भैया ने सारे भगवान एक साथ याद दिला दिए, Video में देखें लड़की के साथ ऐसा क्या हुआ

ये मां के लाडले हैं कुछ भी कर सकते हैं, लड़कों का यह Video देख आपको भी आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।