A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खड़ी पहाड़ी पर शख्स ने चढ़ाई अपनी गाड़ी, Video देखने दौरान पलक तक नहीं झपकेगी आपकी

खड़ी पहाड़ी पर शख्स ने चढ़ाई अपनी गाड़ी, Video देखने दौरान पलक तक नहीं झपकेगी आपकी

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जिन्हें पूरा देखे बिना इंसान स्क्रोल नहीं करता है और वीडियो देखते हुए इंसान की आंखें खुली की खुली रह जाती है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ROCKCRAWLDAILY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

पहले के समय में लोग जब बोर होते थे तो वो टीवी देखते थे लेकिन अब तो हर किसी के पास अपना खुद का छोटा सा टीवी है जिसे हम मोबाइल कहते हैं। आज के समय में हर किसी के पास फोन है, उस फोन में इंटरनेट का रिचार्ज भी रहता है और सोशल मीडिया एप भी मौजूद होते हैं तो लोग बोर होने पर सीधे सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और वहां छोटे-छोटे और खूब सारे वीडियो देखते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। कई बार आपको ऐसे वीडियो दिखते ही होंगे जो इंसान बस देखता ही रह जाता है और आंखें खुली की खुली रह जाती है। ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया पर ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग ऊंचे पहाड़ों से अपनी गाड़ी को नीचे उतारते दिखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी इसका उल्टा देखा है? अगर नहीं देखा है तो फिर आज देखने को मिल जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर कुछ लोग और कुछ गाड़ियां खड़ी हैं। तभी दिखता है एक बंदा वहां की खड़ी पहाड़ी पर अपनी गाड़ी चढ़ाना शुरू करता है और धीरे-धीरे करके वो पहाड़ की चोटी पर सही सलामत पहुंच जाता है। पहाड़ पर जिधर से वो कार चढ़ाता है वहां निशान नजर आते हैं। उस निशान को देखकर यह समझ में आता है कि यहां लोग अकसर ऐसा करते हैं और वहीं से गाड़ी को उतारते भी होंगे क्योंकि दूसरी तरफ भी निशान बने हुए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rockcrawldaily नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 80 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'देखा सभी ने, चलाया सिर्फ एक ने।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह पागलपन है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत इम्प्रेशिव क्लाइम्ब था। तीसरे यूजर ने लिखा- यहां ग्रेविटी नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने हैराने होने वाली इमोजी से रिएक्ट किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील के मतवाले ने सड़क पर की हुड़दंगई तो Delhi Police ने सिखा दिया सबक, Video भी किया पोस्ट

शादी में दुल्हन पर हुई नोटों की बारिश, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है Video