1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के मतवाले ने सड़क पर की हुड़दंगई तो Delhi Police ने सिखा दिया सबक, Video भी किया पोस्ट

रील के मतवाले ने सड़क पर की हुड़दंगई तो Delhi Police ने सिखा दिया सबक, Video भी किया पोस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 18, 2026 12:55 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 12:55 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें रील के चक्कर में सड़क पर शख्स हुड़दंगई करता दिखा। अब जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने सबक भी सिखा दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@DELHIPOLICE

सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे लोग हैं जो अच्छा स्क्रिप्ट लिखते हैं और फिर उस पर वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सड़क पर हुड़दंगई करते हुए उसका वीडियो बनाते हैं और फिर पोस्ट करते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि उनकी हरकत देखकर लोग उन्हें कुल या फिर बहुत बड़ा बदमाश समझेंगे और वो सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा वायरल हो जाएंगे। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे लोगों के भी खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी पिछले कुछ दिनों से एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिस पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई भी की है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बाइक को चलाते हुए किसी बस या फिर टेम्पो के बगल में जाता और ड्राइवर वाली साइड का उसका दरवाजा खोल देता है। ऐसा उसने दो DTC की बसों के साथ किया और एक टेम्पो का भी दरवाजा खोला। इसके अलावा वो एक बस के सामने बाइक खड़ी किए नजर आता है जिसके कारण बस रोकनी पड़ती है। अब उसने यह सब हुड़दंगई करते हुए वीडियो बनाया जो काफी वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे दिल्ली पुलिस ने एडिट करके अपने अकाउंट @DelhiPolice से ही पोस्ट किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सड़क नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थाना न्यू उस्मानपुर ने न्याय संहिता की धारा 281 और MV एक्ट के तहत स्टंटबाजों के खिलाफ कसा सिकंजा।'

लेकिन आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर चर्चा इस बात की नहीं हो रही है कि दिल्ली पुलिस ने उस शख्स को पकड़ा है। आपने अभी ऊपर जब वीडियो देखा तो यह देखा ही होगा कि उस वीडियो की गजब की एडिटिंग भी हुई है और सोशल मीडिया पर उस एडिटिंग की ही चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें-

शादी में दुल्हन पर हुई नोटों की बारिश, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।