A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो स्टेशन पर शख्स को डांस के कीड़े ने काटा, फिर जो हुआ वो जरा आप भी देख लीजिए

मेट्रो स्टेशन पर शख्स को डांस के कीड़े ने काटा, फिर जो हुआ वो जरा आप भी देख लीजिए

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप या तो हंसेंगे या फिर अपना माथा पकड़ लेंगे कि लोगों में इतना कॉन्फिडेंस कहां सा आता है। ऐसा भी हो सकता है कि दूसरे लोगों की तरह आप भी इस आदमी को ट्रोल करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DESIMOJITO वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

जिस तरह से लोग खाए बिना, पानी पीए बिना, सोए बिना और सांस लिए बिना नहीं रह सकते हैं, ठीक उसी तरह आज के समय में लोग दिन में कम से कम एक बार सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगाए बिना नहीं रह सकते हैं। लगभग हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता है और जो लोग एक बार सोशल मीडिया पर आ जाते हैं, उन्हें सोशल मीडिया की आदत हो जाती है और हर दिन कुछ देर स्क्रोल करते ही हैं। इस दौरान तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं और कुछ वीडियो ऐसे दिख जाते हैं कि लोग भी अपना माथा पकड़ लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में आखिर दिखा क्या?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि लोग मेट्रो स्टेशन पर खड़े हैं। इसी दौरान मेट्रो भी आ जाती है मगर तभी शायद एक शख्स को डांस के कीड़े ने काट लिया है। उसने कानों में ईयरबड्स लगाए हुए हैं और वो कोई गाना सुन रहा है। उसी गाने पर डांस कर रहा है मगर उसका डांस इतना अजीब है कि कुछ समझ में नहीं रहा है। उसके डांस के स्टेप्स देखने के बाद डांस करने वाले कलाकार अपनी आंखें मुंद लेंगे। वीडियो में वो शख्स जिस कॉन्फिडेंस से अपना अनोखा डांस कर रहा है, उसे देख यह तो पता चल गया कि उसे लोगों के होने या न होने का कोई फर्क नहीं पड़ता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'अफसोस की बात है कि किसी ने उसकी मदद नहीं की और डॉक्टर को नहीं बुलाया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पुलिस से बेल्ट ट्रीटमेंट चाहिए इसे, डॉक्टर नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या इसे रेबीज़ है। तीसरे यूजर ने लिखा- जूता निकालकर इतना मारना था कि इंस्टैंट गंजा हो जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- लोग गांजा फूकते हैं, ये सुन रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हाथी के साथ सेल्फी लेना पड़ गया महंगा, बाइक सवार युवकों को दौड़ाया, VIDEO हुआ वायरल

कंटेंट के नाम पर मलेशियाई इन्फ्लुएंसर ने किया भद्दा मजाक, भरना पड़ा 9.2 लाख का जुर्माना