A
Hindi News वायरल न्‍यूज एयरपोर्ट पर बंदे ने की ऐसी हरकत कि आपकी छूट जाएगी हंसी, देखें वायरल Video

एयरपोर्ट पर बंदे ने की ऐसी हरकत कि आपकी छूट जाएगी हंसी, देखें वायरल Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। उसमें बंदे ने कुछ ऐसा किया जो आपने कभी किसी को करते हुए नहीं देखा होगा। लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@AALIANADIM वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज का जमाना सोशल मीडिया का है और लगभग हर कोई आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। लोग भले ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हों मगर सोशल मीडिया का यूज हर कोई करता है। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया का यूज करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही कंटेंट होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार नजर आता है। अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बंदा अपना बोर्डिंग पास दिखाते हुए कहता है, 'ये देखिए दोस्तों, फ्लाइट का टिकट देकर इंडिगो वाली बस में लेकर जा रहे हैं।' इसके बाद वो एक कर्मचारी से पूछता है, 'मैडम इसमें जाना है? टिकट तो फ्लाइट का है मैम, ये तो बस है।' वो जब बताती हैं कि फ्लाइट तक जाने के लिए है तो वो बोलता है कि अच्छा फ्लाइट तक जाना है, मैंने सोचा इसी से जाना है। अब उसने यह जानबूझकर किया या फिर उसे सच में नहीं पता था, यह तो नहीं पता मगर उसकी इस हरकत से वीडियो जरूर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aalianadim नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'शुक्र है भाई एयरपोर्ट पर था नहीं तो बोर्डिंग पास से ही मैच देखने चला जाता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैच पास समझकर स्टेडियम में एंट्री मार देता। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई को समझ में नहीं आया, पहली बार फ्लाइट में बैठ रहा होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई के साथ गलत हुआ, फ्लाइट का टिकट देकर बस में बैठा दिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पूरी दुनिया यहीं घूमने आ गई है क्या? जानें कौन सी जगह का Video हो रहा है वायरल

बिल्ली और सांप के बीच चला खूनी संघर्ष, दोनों की भयंकर लड़ाई का वीडियो हो रहा वायरल