Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिल्ली और सांप के बीच चला खूनी संघर्ष, दोनों की भयंकर लड़ाई का वीडियो हो रहा वायरल

बिल्ली और सांप के बीच चला खूनी संघर्ष, दोनों की भयंकर लड़ाई का वीडियो हो रहा वायरल

Edited By: Adarsh Pandey Published : Dec 31, 2025 09:10 am IST, Updated : Dec 31, 2025 09:10 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी सामने आया है जिसे देखने के आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि ऐसा कुछ आपने भी नहीं देखा होगा। जो वीडियो सामने आया है उसमें सांप और बिल्ली के बीच लड़ाई चल रही है।

सांप और बिल्ली के बीच हुई भयंकर लड़ाई- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सांप और बिल्ली के बीच हुई भयंकर लड़ाई

सोशल मीडिया पर दो तरह के लड़ाई के वीडियो खूब देखने को मिलते हैं। एक वीडियो में लोग आपस में लड़ते दिखते हैं। मेट्रो में सीट को लेकर, सड़क पर किसी छोटी बात को लेकर लोग आपस में लड़ जाते हैं। वहीं दूसरे तरह की लड़ाई में जानवर आपस में लड़ते नजर आते हैं। आपने अब तक जानवरों की लड़ाई के भी खूब वीडियो देखे होंगे मगर शायद ही कभी आपने किसी सांप और बिल्ली को लड़ते हुए देखा होगा। अभी एक वीडियो सामने आया है जिसमें बिल्ली और सांप लड़ते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

बिल्ली और सांप के बीच संघर्ष

अभी जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आता है कि एक नाली के किनारे एक सांप और बिल्ली आमने-सामने हैं। दोनों के बीच में लड़ाई चल रही है। पहले तो नजर आता है कि सांप खुद को बचाकर वहां से भागने में लगा है और वहीं बिल्ली उस पर हमला कर रही है। सांप को जब दिखता है कि वो वैसे नहीं भाग पाएगा तो वो बिल्ली पर हमला करता है और फिर मौका खोजता है कि वहां से निकल जाए। घायल होने के बाद सांप शांत पड़ जाता है तो बिल्ली भी वहीं खड़े होकर उसके हलचल का इंतजार करती है और कुछ देर बाद उसे पकड़ने की कोशिश करती है मगर सांप खुद को फिर भी बचाता दिखता है। जब सांप को बिल्ली मुंह से पकड़ लेती है तो सांप उसके गले को लपेटने की कोशिश करती है जिससे बिल्ली डर कर उछलती है और सांप मुंह से छूट जाता है।

यहां देखें वह वीडियो

आपको बता दें कि सांप नाली से निकलकर अपने बिल की तरफ जा रहा था मगर तभी बिल्ली वहां आ गई। पहले तो सांप ने बिल्ली पर हमला करके उसे डराने की कोशिश की थी मगर बिल्ली उस पर भारी पड़ गई। करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच मौत का खेल चलता रहा और अंत में बिल्ली के जानलेवा हमलों ने सांप को पस्त कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। लालगंज की गलियों में हुई इस लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

(प्रतापगढ़ से बृजेश मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

Is Dubai really safe?, ये Video देख सब हो जाएगा साफ, जानें शख्स ने ऐसा क्या बताया

Most Viral Girl: सोशल मीडिया पर छाई एक लड़की मगर लोगों के कुछ ऐसे आए रिएक्शन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement