1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Most Viral Girl: सोशल मीडिया पर छाई एक लड़की मगर लोगों के कुछ ऐसे आए रिएक्शन

Most Viral Girl: सोशल मीडिया पर छाई एक लड़की मगर लोगों के कुछ ऐसे आए रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 31, 2025 07:48 am IST,  Updated : Dec 31, 2025 07:48 am IST

इसी साल की शुरुआत में कुंभ मेले से रुद्राक्ष बेचने वाली एक लड़की सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। उसके बाद अब एक और लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन लोगों के कुछ अलग रिएक्शन आ रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/TRAVEL.WITH.SATYAM

सोशल मीडिया पर क्या कंटेंट और क्या इंसान, कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं। उनके अलावा कई लोगों की खूबसूरती को देख लोग उनका भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और इसमें से कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। आपको याद हो तो कुंभ मेले के दौरान एक लड़की सोशल मीडिया पर खूब छाई थी। वो वहां रुद्राक्ष बेचने के लिए गई थी और किसी ने वीडियो पोस्ट कर दिया। उसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर सिर्फ उसी लड़की का चर्चा था। अब एक और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़की का वीडियो हुआ वायरल

हम जिस वायरल हो रहे वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक लड़की चलते हुए और कुछ लोगों से बात करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उसके गले में अलग-अलग मालाएं हैं। इसके साथ ही उसके हाथ में भी कई मालाएं नजर आ रही हैं। लड़की पूरी तैयार होकर उस जगह पर पहुंची है। अब जिस तरह से उसका वीडियो बनाया गया है और वीडियो में एक जगह उसकी आंखों पर जिस तरह फोकस किया गया, ऐसा भी हो सकता है कि सिर्फ वायरल करने के इरादे से वीडियो बनाया गया हो और वीडियो वायरल हो भी गया। आप भी देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर travel.with.satyam नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'माघ मेला की मोस्ट वायरल गर्ल माही मलाल' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक लाख 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। मगर वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अलग रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा- इतना मेकअप करके आई है। दूसरे यूजर ने लिखा- काश थोड़ी सी बारिश आ जाती तो और सुंदर नजारा होता। तीसरे यूजर ने लिखा- मेकअप करके आई है वायरल होने के लिए और अंधे लोग इसे खूबसूरत बता रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मोनालिसा के बाद ये आ गई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अंकल जी रिटायरमेंट के पैसों का पूरा आनंद ले रहे हैं! जैसलमेर में डांस देखते शख्स का Video वायरल

इस जुगाड़ की खोज करने वाले को 21 तोपों की सलामी, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।