A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यह 90ML देशी का पावर है! पेट्रोल पंप पर शख्स ने की ऐसी हरकत जिसे देख लोटपोट हो जाएंगे आप

यह 90ML देशी का पावर है! पेट्रोल पंप पर शख्स ने की ऐसी हरकत जिसे देख लोटपोट हो जाएंगे आप

एक लड़के का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपको हंसी भी आएगी और आप ये भी सोचेंगे कि लोग कैसी-कैसी हरकत करते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में आप जब भी जाएंगे वहां से कभी निराश होकर नहीं निकलेंगे क्योंकि वहां आपको हर स्क्रोल के बाद कुछ ऐसा दिखेगा जो आपने पहले नहीं देखा होता है। हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको क्या ही बताना, आपके टाइमलाइन पर तो तमाम वायरल और मजेदार पोस्ट आते ही होंगे। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जो हंसाने वाला है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

पेट्रोल पंप पर लोग अपनी अलग-अलग गाड़ियों में पेट्रोल, डीजल और CNG भरवाने के लिए जाते हैं लेकिन वायरल वीडियो में तो कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। बचपन में जैसे बच्चे किसी लाठी, डंडे को अपनी गाड़ी समझकर उस पर सवार हो जाते हैं और फिर इधर से उधर से भागते नजर आते हैं, ठीक उसी तरह एक शख्स किस डंडे पर बैठा हुआ है और उसे गाड़ी समझ रहा है। वो उसमें पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा हुआ है। किसी ने यह रिकॉर्ड कर लिया और अब वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह 90ML देशी का पावर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कुछ लोगों ने देखा भी है। वीडियो देखने को बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई 90ml से भी ज्यादा पावर है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो गजब की पावर है। तीसरे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसके आगे शर्म ने भी शर्म से सिर झुका लिया होगा! दूल्हे के डांस Video पर आए ऐसे रिएक्शन

'हाउस मैनेजर के लिए सालाना 83 लाख रुपये मिलेगी सैलरी', रिक्रूटमेंट एजेंसी का पोस्ट हुआ वायरल