1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'हाउस मैनेजर के लिए सालाना 83 लाख रुपये मिलेगी सैलरी', रिक्रूटमेंट एजेंसी का पोस्ट हुआ वायरल

'हाउस मैनेजर के लिए सालाना 83 लाख रुपये मिलेगी सैलरी', रिक्रूटमेंट एजेंसी का पोस्ट हुआ वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 30, 2025 09:56 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 09:58 pm IST

दुबई स्थित एक रिक्रूटमेंट एजेंसी ने हाउस मैनेजर की एक जॉब पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

viral post- India TV Hindi
हाउस मैनेजर की वैकेंसी के लिए लोग अपनी नौकरी छोड़ने को तैयार Image Source : PEXELS

दुबई स्थित एक रिक्रूटमेंट एजेंसी ने एक ऐसी जॉब पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स तो अपनी नौकरी फौरन छोड़ने के लिए तैयार हैं और उनका इस एजेंसी से कहना है कि बस एक बार काम पर रख लीजिए।

दरअसल रॉयल मैसन ने नौकरी के लिए एक पोस्ट किया है। ये एक एजेंसी है, जो मध्य पूर्व में कुलीन और शाही परिवारों के लिए घरेलू कर्मचारियों की भर्ती करती है। विज्ञापन में अबू धाबी और दुबई में पूर्णकालिक हाउस मैनेजर के लिए एक नहीं, बल्कि दो पद दिए गए हैं। इसके लिए जो वेतन है, वो सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस काम के लिए पूरे 30,000 AED प्रति माह का वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय रुपयों में लगभग 7 लाख रुपए महीना बैठता है। यानी इस नौकरी को जिसने पा लिया, उसे सालाना 83 लाख रुपए मिलेंगे।

रॉयल मैसन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हम वर्तमान में अपनी प्रतिष्ठित टीम में शामिल होने के लिए एक कुशल और समर्पित पूर्णकालिक हाउस मैनेजर की तलाश कर रहे हैं। यह भूमिका 30,000 AED प्रति माह का आकर्षक वेतन प्रदान करती है, जो उद्योग में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'

इस सोशल मीडिया पोस्ट को खूब कमेंट्स मिल रहे हैं और लोग इस नौकरी को करने के लिए लालायित नजर आ रहे हैं। इस नौकरी को पाने वाले को हाई-प्रोफाइल घरों के दैनिक काम का मैनेजमेंट करना होगा। आवेदकों को लक्जरी आवासों के प्रबंधन का पूर्व अनुभव भी होना चाहिए। एजेंसी का कहना है कि इच्छुक उम्मीदवार सीधे अपना CV भेजकर आवेदन करें।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।