1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पानी की बड़ी सी टंकी में शख्स ने भरवाया पेट्रोल, Video देख लोगों ने उठाए सवाल

पानी की बड़ी सी टंकी में शख्स ने भरवाया पेट्रोल, Video देख लोगों ने उठाए सवाल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो आपको आसानी से यकीन नहीं होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@WOKEPANDEMIC वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग समय पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो जाते हैं मगर वायरल वही वीडियो होते हैं जो पहली बार लोगों को दिखता है या फिर सबसे अलग होता है और उस पर लोगों को आसानी से यकीन नहीं होता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और वहां हर दिन कुछ देर बिताते होंगे। आप भी सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट देखते होंगे और रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

आप पेट्रोल पंप पर तो कई बार गए होंगे और बाइक या कार में पेट्रोल भरवाया होगा मगर क्या आपने कभी किसी को पेट्रोल पंप पर पानी वाली बड़ी सी टंकी में पेट्रोल भरवाते हुए देखा है? आपने नहीं देखा होगा मगर वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पेट्रोल पंप पर पानी की टंकी लेकर पहुंचा है जो 1000 लीटर का लग रहा है और उसमें ऊपर तर पेट्रोल भर गया है। कर्मचारी पेट्रोल उसमें भर रहा है और वीडियो बनाने वाला शख्स जब मीटर पर फोकस करता है तो दिखता है कि 763 लीटर भरा जा चुका है। अब यह वीडियो कब का है और ऐसा कैसे हो रहा है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'लोग पैनिक में पेट्रोल डीजल खरीद रहे हैं। क्या पेट्रोल पंप पर एक टैंक में हज़ारों लीटर पेट्रोल भरना लीगल है? क्योंकि लोगों द्वारा इतनी ज़्यादा मात्रा में पेट्रोल स्टोर करने से आग लगने का बड़ा हादसा हो सकता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह लीगल नहीं है, एक पेट्रोल पंप ऐसे फ्यूल नहीं भर सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये इसे फिर से बेचेंगे, इसकी अनुमति नहीं है, गैर-कानूनी काम है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या इंडिया में इसकी अनुमति है?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़के जैसा टैलेंट हर किसी के अंदर नहीं होता है, आप खुद देखिए वायरल हो रहा Video

देवरिया के इस जनाब ने तो नाली के पानी से पूरी होली खेल ली, Video हो रहा है वायरल