सोशल मीडिया पर हर दिन हमें अनगिनत वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं और उन सभी में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही कंटेंट या फिर पोस्ट होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार देखने को मिलता है या फिर जो ज्यादातर लोगों का ध्यान खींच लेता है। आप भी जब सोशल मीडिया पर जात होंगे तो वहां आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल वीडियो और फोटो आते ही होंगे और उन्हें देखने के बाद आप उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किस जगह का है, यह तो नहीं बताया गया है मगर ऐसा लगता है कि वो हरिद्वार का है। वीडियो में दिखता है कि एक लड़का नदी के किनारे सामान पकड़ने वाला अपना औजार लेकर पहुंचता है जो एक जाल जैसा लगता है। वीडियो में दिखता है कि नदी में एक नारियल बहते हुए इस तरफ आ रहा है और एकदम सही समय पर सही एंगल लगाते हुए वो अपने जाल को पानी में फेंकता है और खींचना शुरू करता है। कुछ ही देर में नजर आता है कि वो नारियल उसकी जाल में आ जाता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gemsofbihar4u नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और बता दें कि इस वीडियो को दूसरे कई लोगों ने भी पोस्ट किया है। वहीं कुछ लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई के सपने बड़े हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कमाल का फिजिक्स यूज किया गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- निशाना कमाल का है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा खाली इंसान आपने नहीं देखा होगा, Video देख समझ जाएंगे सब कुछ
फ्लाईओवर से जाते हुए नजर आया कुछ ऐसा कि कई लोगों ने रोक ली अपनी बाइक, Video हो रहा है वायरल