1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने अपनी पत्नी के साथ किया गजब का प्रैंक, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

शख्स ने अपनी पत्नी के साथ किया गजब का प्रैंक, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

अभी एक बहुत ही गजब का प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GURDAYAL_1984 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियां बहुत ही कमाल की है क्योंकि यहां ऐसे-ऐसे कंटेंट देखने को मिलते हैं जो लोगों ने सोचा तक नहीं होता है और ऐसे कंटेंट के कारण ही इंसान बोरियत से कोसो दूर रहता है। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और अगर आप रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि शख्स अपनी पत्नी के साथ एक कमाल का प्रैंक करता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसने क्या प्रैंक किया और लोगों ने क्या कमेंट किया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि महिला कहीं बाहर जा रही है। वो जब जूते पहनती है तो अपने फोन को टेबल पर रखती है और इसी दौरान उसका पति उस फोन की फोटो क्लिक कर लेता है। इसके बाद महिला बाहर निकल जाती है। वो कुछ दूर ही जाती है कि शख्स उसे उसके फोन की फोटो भेजता है जो उसने कुछ देर पहले ही क्लिक की थी। अब महिला जब फोटो देखती है तो वो अपने फोन को खोजते हुए तुरंत घर पर आ जाती है और फोन खोजने लगती है। उसे कुछ देर बाद एहसास होता है कि उसके पति ने उसके साथ प्रैंक कर दिया है क्योंकि फोन तो उसी के पास था और उसी फोन में उसने फोटो देखी थी।

यहां देखें प्रैंक वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Gurdayal_1984 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- एक बार शादीशुदा लोगों को भी ट्राई कर लेना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या हकीकत में ऐसा होता है या सिर्फ यह रील तक सीमित है। तीसरे यूजर ने लिखा- बीवी को बेवकूफ बना दिया। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसे बेवकूफ नहीं बना सकते।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इतने विशाल सांप को महिला ने रस्सी की तरह पकड़ा, आंखों में नहीं दिखा जरा सा भी डर, देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक मार्कशीट, नंबर देख कई लोग पक्का हो जाएंगे हैरान