आज के दौर में लोग जब भी बोर होते हैं या फिर उनके पास करने के लिए कुछ नहीं होता है तो लोग तुरंत अपना फोन उठाते हैं और सोशल मीडिया ऐप खोल लेते हैं। वहां लोग तरह-तरह के पोस्ट देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते ही होंगे और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही है। किसी वायरल वीडियो में जुगाड़ दिखता है तो किसी वीडियो में स्टंट या फिर अतरंगी हरकत देखने को मिलता है। इसके अलावा भी तरह-तरह की चीजें हमें वायरल वीडियो में देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक मार्कशीट नजर आ रही है जो 12वीं की है। मार्कशीट पर गौर करने पर पता चलता है कि यह छात्र आंध्र प्रदेश का है और इसके रिजल्ट बड़े कमाल के आए हैं। वो छात्र First language, Second language और Third language, तीनों में 100-100 नंबर लेकर आया है। इसके अलावा वो छात्र मैथ में, जनरल साइंस में और सोशल स्टडीज में भी 100-100 नंबर लेकर आया है। इस हिसाब से 600 के पेपर में वो 600 नंबर लेकर आया है और ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्कशीट साल 2020 का है जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @2Varalakshmi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'Average IIT Bombay student behavior' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने अपने नंबर बताते हुए लिखा- मेरे 600 में से 450 आए थे। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कोविड में पास हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरी कंपनी में कई सारे IITians काम करते हैं लेकिन मैं एक ही बात कहूंगा कि सर्टिफिकेट फालतू कागज है। वहीं एक यूजर ने लिखा- कोविड बैच है, मुझे भी 600 मिले थे।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लोगों को ऐसा स्टंट करने में क्या मजा आता है? Video हुआ वायरल तो दिल्ली पुलिस का आया रिप्लाई
इतना घोर टैलेंट कहां से लाते हैं ये लोग, वायरल हो रहा Video एक बार आप भी देखिए