सोशल मीडिया की गलियों में ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब कुछ वायरल नहीं होता है। हर दिन तरह-तरह के कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगलुर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकत समेत कई चीजें देखने को मिली होंगी। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर दिल्ली पुलिस का भी रिप्लाई आया है। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
कई सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें बाइक, स्कूटी या फिर कार चलाते समय स्टंट करने में अलग ही मजा आता है और उन्हीं में से एक शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स स्कूटी का चलाते समय स्टंट कर रहा है। वो सीट पर बैठने की जगह लेटा हुआ है और किसी सुपरहीरो की तरह पोज कर रहा है। अब सोचिए कि अगर यह स्टंट करते हुए किसी तरह से बैलेंस बिगड़ जाए तो इसका क्या होगा। ऐसा स्टंट में जान जाने का भी डर बना रहता है। आप नीचे वायरल वीडियो को देख सकते हैं मगर ध्यान रखें कि आप कभी भी ऐसा कोई स्टंट न करें।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dbabuadvocate नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए स्कूटी का नंबर भी दिया गया है और साथ में दिल्ली पुलिस को टैग भी किया गया है जिस पर दिल्ली पुलिस का रिप्लाई भी आया है। दिल्ली पुलिस ने वीडियो देने के लिए धन्यवाद करते हुए टाइम, तारीख और समय पूछा है। इस पर शख्स ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'टाइम और डेट तो यही व्यक्ति आपको बता देगा, इस पर मोबाइल भी होगा उससे इसकी CDR लोकेशन निकाल लेना। इंस्टाग्राम पर वीडियो 5 जुलाई को अपलोड हुआ है।'

ये भी पढ़ें-
इतना घोर टैलेंट कहां से लाते हैं ये लोग, वायरल हो रहा Video एक बार आप भी देखिए
कंटेंट को अलग ही लेवल पर ले गया ये आदमी, वायरल Video जरा आप भी देखिए