कई सारे लोग एक्सरसाइज करते हुए, डांस करते हुए, एक्टिंग करते हुए और इसके अलावा भी खूब तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और जो वीडियो सबसे अलग होता है या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ देर बिताते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर तरह के वायरल कंटेंट आते ही होंगे मगर हम एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जो आपने अब तक शायद ही देखा होगा और वो वीडियो आपको भी हैरान कर देगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लोग एक बड़े से लाठी को अपने कंधे पर लिए हुए हैं और एक आदमी उस पर लटका हुआ है। अब पहले तो यही लगता है कि वो आदमी जो लटका हुआ है वो पुल-अप करेगा लेकिन यही पर सारा ट्विस्ट देखने को मिलता है। दरअसल वो आदमी जितनी ऊंचाई पर है, वो उतने पर ही रहता है और ये दो लोग जिनके कंधे पर लाठी है, वो लोग थोड़ा सा नीचे बैठते-उठते हैं। इस दौरान लटका हुआ आदमी पूरी तरह से उसी स्थिति में नजर आता है और हैरान करने वाला भाग यही है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर chaman_verma7453 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पूरा माहौल बदल दिए भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- ग्रेविटी कहां है। तीसरे यूजर ने लिखा- ग्रेविटी कहां गई इसमें। चौथे यूजर ने लिखा- 1000% एडिटेड है। एक और यूजर ने लिखा- ये तो मैं भी कर लेता हूं पर होता नहीं है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
डर और दर्द जैसे शब्दों को जानती ही नहीं है ये बच्ची, Video जरा आप भी देखिए
ये बेचारा तो बड़ा गलत फंस गया है, इसका Video देख आपको भी इसके लिए बुरा लगेगा