1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Accident तो होते रहता है लेकिन IPL नहीं छूटना चाहिए! मैच देखने के लिए बैंडेज-पट्टी बांधे स्टेडियम पहुंचा शख्स

Accident तो होते रहता है लेकिन IPL नहीं छूटना चाहिए! मैच देखने के लिए बैंडेज-पट्टी बांधे स्टेडियम पहुंचा शख्स

लखनऊ सुपर जॉयंट्स को सपोर्ट करने के लिए एक फैन जिस हालत में स्टेडियम मैच देखने पहुंचा। वह देख हर कोई दंग रह गया। इस वाकये का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्टेडियम में टीम को सपोर्ट करने पहुंचा शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA स्टेडियम में टीम को सपोर्ट करने पहुंचा शख्स

भारत में IPL का क्रेज किसी भी त्योहार से कम नहीं होता। IPL हर साल मार्च-अप्रैल के आसपास शुरू होता है और पूरे गर्मियों का मौसम IPL की चकाचौंध में ही गुजर जाता है। ग्लैमर, पैसा और फैन फॉलोइंग के मामले में दुनिया की कोई भी प्रीमियर लीग IPL को टक्कर नहीं दे सकता। जहां भारत में पहले से ही क्रिकेट को किसी धर्म की तरह पूजा जाता था वहीं, IPL के आने के बाद से यहां के लोगों के लिए क्रिकेट परफेक्ट एंटरटेनमेंट बन गया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए IPL महाकुंभ से कम नहीं। IPL के हर एक मैच में स्टेडियम खचाखच भरा होता है। कई लोग अपने फेवरेट प्लेयर को खेलते हुए देखने के लिए पहुंचते हैं तो कई लोग अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करने के लिए। 

एक्सीडेंट होने के बावजूद भी मैच देखने पहुंचा शख्स

ऐसे ही एक क्रिकेट प्रेमी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो एक्सीडेंट होने के बावजूद भी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा हुआ है। उसके हाथ में लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम का एक झंडा है। जिसे लहराते हुए वह लखनऊ की टीम को सपोर्ट कर रहा है। चूंकि लखनऊ की टीम को सपोर्ट करने के लिए वह क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचा है तो संभवत: यह मैच उत्तर प्रदेश के ही किसी स्टेडियम में खेला जा रहा होगा। 

शरीर में बैंडेज लपेटे पहुंचा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदा अपने पूरे शरीर में बैंडेज लपेटे हुए अपनी टीम को सपर्ट करने स्टेडियम पहुंचा हुआ है। वह स्टेडियम में अपनी फेवरेट टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए अपने हाथों में एक झंडा लिए डांस कर रहा है। इस दौरान एक्सीडेंट की वजह से डांस करते वक्त उसे थोड़ा बहुत दर्द भी होता है। लेकिन भरपूर उत्साह की वजह से वह अपने सारे दर्द को भूल जाता है और अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए डांस करना जारी रखता है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और करीब 50 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- लग रहा है ये भाई ऋषभ पंत का बहुत बड़ा फैन है। दूसरे ने लिखा- भाई का इलाज सट्टे के पैसों से ही चल रहा है। तीसरे ने लिखा- एक्सीडेंट तो होते रहता है लेकिन IPL कभी नहीं छूटनी चाहिए। चौथे ने लिखा- भाई ने टिकट एक्सीडेंट से पहले बुक कर रखी थी। पांचवें ने लिखा- लग रहा है भाई को टिकट का पैसा नहीं मिला इसलिए बेचारे को अपना पैसा वसूल करने के लिए आना पड़ा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

किसी दूसरी दुनिया की लगती है धरती पर मौजूद ये चीज, मानो प्रकृति ने खुद बनाई हो यह कलाकृति

100 साल से भी ज्यादा वक्त से जल रहा है ये बल्ब, जानें अब तक यह खराब क्यों नहीं हुआ