सड़क पर जाते समय कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है जो इंसान का ध्यान बड़ी ही तेजी से अपनी तरफ खींचता है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ ही होगा। कई लोग ऐसे पलों को कैमरे में कैद कर लेते हैं और उसके बाद सोशल मीडिया की गलियों तक पहुंचा भी देते हैं ताकि वहां बैठी जनता को भी कंटेंट देखने को मिल जाए। अब अगर ऑनलाइन बैठी जनता को भी वीडियो पसंद आ गया तो फिर उस पोस्ट का वायरल होना तय है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसमें एक आदमी सड़क पर साइकिल चला रहा है मगर वो नॉर्मल तरीके से साइकिल नहीं चला रहा है। वो साइकिल पर स्टंट कर रहा है। तेज रफ्तार में तो वो साइकिल चला ही रहा है, इसके साथ ही साथ वो कभी साइकिल को लहराता है तो कभी एक पैर को हवा में उठा लेता है। कभी पैदल चलते लोगों के सामने साइकिल को ले जाता और फिर अचानक कट मारकर वहां से निकल जाता है। ऐसे में एक्सीडेंट होने की संभावना काफी है मगर उसे डर ही नहीं लग रहा है और उसका वीडियो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर official_saleh_boy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ओ भाई, यह क्या है, जिंदगी से तंग आ गए हो क्या। दूसरे यूजर ने लिखा- यमराज का खास आदमी है। तीसरे यूजर ने लिखा- बाबू राव अब नहीं रुकेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बवाल है। एक और यूजर ने लिखा- लगता है पैदा होते ही साइकिल पर आ गया। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बकरीद पर बकरों का अनोखा Video हुआ वायरल, देखते ही हंसी आ जाएगी
महाभारत नाटक के दौरान हो गया सच का महाभारत, भड़क उठी हिंसा, दो गुटों में चले पत्थर और लाठी, 10 से ज्यादा घायल