अब तो हर किसी के पास फोन है और उस फोन के होने का फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अतरंगी दिखता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उनमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही कंटेंट होते हैं जो खूब सारे लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आपने भी सोशल मीडिया पर न जानें कितने सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे जिसने आपका मनोरंजन भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है कि वीडियो वायरल हुआ।
Related Stories
वायरल वीडियो में आखिर क्या दिखा?
अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो 15 सेकंड का है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है। दरअसल वीडियो में शुरुआत में तो बंद दरवाजा नजर आता है। इसके बाद एक शख्स कहता है कि बकरों ने अंदर से दरवाजा लगा लिया। यह कहते ही वो कैमरे को दरवाजे के ऊपर ले जाता है और वहां खाली जगह से फोन को अंदर करता है जिसके बाद दिखता है कि अंदर 3 बकरे हैं। इसके बाद वो लोग बाथरूम के दरवाजे को खींचकर दिखाते हैं कि वो अंदर से ही बंद हुए हैं और बाहर लगी कुंडी भी बंद नहीं दिखती है। अब उन्होंने कैसे बंद किया, यह तो नहीं पता मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह वीडियो सबसे पहले किसने पोस्ट किया है, वो नहीं पता चल पाया। आपको बता दें कि इस एक वीडियो को कई सारे लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है और काफी छाया हुआ है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसे की कुर्बानी पर अधिकारियों ने लगाई रोक, जानें क्या है यह अनोखा मामला