आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर भी है तो लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब वहां जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, वो सभी तो नहीं मगर कई सारे वायरल हो जाते हैं जो लोगों के लिए नए होते हैं या फिर जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आपने भी ऐसे कई सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है और फिर आपको लोगों के रिएक्शन भी बताएंगे।
शख्स ने वीडियो में क्या बताया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें शख्स अपनी छत दिखाता है जहां उसने पॉलीथिन बिछाकर ईंट से दबा दिया है। इसके बाद उसने उस पर पानी भर दिया है। अब वो वीडियो में इसके दो फायदे बताता है। वो बोलता है, 'इसके दो फायदे रहते हैं। एक तो नीचे का तापमान कम रहता है और दूसरा फायदा यह है कि पक्षियों को पानी मिलता रहेगा।' उसने यह बताते हुए और छत पर की गई व्यवस्था को दिखाते हुए वीडियो बनाया जो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dankdarzi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। कुछ लोगों ने उसके इस काम के लिए उसकी तारीफ की है तो वहीं कुछ लोगों ने ऐसा करने के साइड इफेक्ट्स भी बताए हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा काम किया। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- हम भी ऐसा करते थे, पूरे छत पर क्रैक आ जाते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- स्लैब खराब हो जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- जब पानी गर्म हो जाएगा तो डबल गर्मी देगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस डिलीवरी बॉय ने ऐसा क्या किया जो Video हो रहा है इतना वायरल, आप भी देखिए
पैसे कमाने के लिए इससे बड़ा मोटिवेशन कोई नहीं दे सकता, वायरल Video जरा आप भी देखिए