1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिनदहाड़े दुकान के सामने से शख्स ने की कूलर की चोरी, Video देखा तो लोगों ने लिए मजे

दिनदहाड़े दुकान के सामने से शख्स ने की कूलर की चोरी, Video देखा तो लोगों ने लिए मजे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोगों को हंसी आई तो कुछ लोगों ने फनी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉटS- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं। लोगों को जो अच्छा या फिर बहुत ही हटके लगता है, वो उसे पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद वो दूसरे लोगों की फीड पर जाना शुरू होता है और वो लोगों को अगर पसंद आता है तो फिर वो पोस्ट वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक पर दो लोग आते हैं और वो एक जगह रुक जाते हैं। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा हुआ शख्स उतरता है और थोड़ा पीछे आकर एक दुकान के सामने जाता है। वो आदमी दुकान के आगे रखे कूलर को उठाता है और जाकर बाइक पर बैठ जाता है। इसके तुरंत बाद दोनों बाइक की मदद से वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने किए कुछ ऐसे कमेंट्स

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर kalyug_hun नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चलो गर्मी तो इसमें निकल जाएगी। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई पेमेंट घर जाकर करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या करें चोरों को भी तो गर्मी लगती है। चौथे यूजर ने लिखा- COD था भाई, घकर जाकर पैसे दे देगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अतिक्रमण वाले ऐसे ही सुधरेंगे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पहाड़ों की रानी मसूरी के कैम्पटी वाटर फॉल ने धारण किया विकराल रूप, Video हुआ वायरल

शादी की मेहंदी तो सभी ने देखी होगी, अब तलाक की भी देख लो, फोटो हुई वायरल