1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी की मेहंदी तो सभी ने देखी होगी, अब तलाक की भी देख लो, फोटो हुई वायरल

शादी की मेहंदी तो सभी ने देखी होगी, अब तलाक की भी देख लो, फोटो हुई वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 05, 2025 07:13 am IST,  Updated : May 05, 2025 11:35 am IST

आप सभी ने शादी से पहले होने वाले हल्दी के फंक्शन को तो देखा ही होगा। उसे अच्छे से मनाया भी होगा लेकिन क्या आपने कभी तलाक के बाद की मेहंदी देखी है?

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तलाक की मेहंदी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कोई नहीं जानता है। हर स्क्रोल के बाद सोशल मीडिया पर कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक पोस्ट ऐसे देखे होंगे जिसकी आपने कभी कल्पना तक नहीं की होगी। कभी गजब के जुगाड़ तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत, कभी लोगों की बहुत अजीब बेवकूफी तो कभी लोगों के अनोखे सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर हमें देखने को मिलते रहते हैं। अभी एक सेलिब्रेशन की ही तस्वीर देखने को मिली। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?

आपने शादी की मेहंदी तो खूब देखी होगी लेकिन वायरल फोटो में तलाक की मेहंदी देखने को मिली। फोट में नजर आ रहा है कि एक हाथ में मेहंदी लगी हुई है।  सबसे ऊपर तराजू बना हुआ है जिसमें एक तरफ का पलरा भारी है। हल्के वाले तराजू की तरफ 'प्रेम 100gm' लिखा हुआ है तो दूसरे तरफ 'झगड़ा 200gm' लिखा हुआ है। उसके नीचे एक टूटा हुआ दिल बना है जिसमें एक तरफ लड़का और दूसरे तरफ लड़की की छवि बनाई हुई है और उस दिल के ऊपर 'finally divorce' लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @pb3060 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शादी की मेहंदी सबने देखी है, तलाक की देख लो गांव वालों।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस यही देखना बाकी रह गया है। वहीं कई सारे लोगों ने हंसने वाली इमोजी और GIF शेयर की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दयावान बनने की कोशिश कर रहा था भाई, सामने वाले ने कर दिया हैरान, देखें वायरल Video

बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।