1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मार्केटिंग लेवल हो तो फिर कुछ ऐसा ही हो, वायरल फोटो देख आप भी करेंगे तारीफ

मार्केटिंग लेवल हो तो फिर कुछ ऐसा ही हो, वायरल फोटो देख आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 28, 2025 11:48 pm IST,  Updated : Apr 28, 2025 11:48 pm IST

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें गजब की मार्केटिंग देखने को मिली। आप जब फोटो को देखेंगे तो आप भी उस बंदे की तारीफ करेंगे जिसने यह दिमाग लगाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर तरह के फोटो और वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। लोगों को जैसे ही कुछ अलग या फिर अनोखा दिखता है, वो उसे अपने फोन के कैमरे में कैद कर लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत ही अलग होते हैं या फिर लोगों के सामने पहली बार आया होता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी गजब के डांस का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के पोस्ट वायरल होते हैं। अभी एक फोटो वायरल हो रही है।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आप रात को जब भी कभी बंद दुकान देखेंगे तो आपको ऊपर बोर्ड और नीचे सिर्फ बंद शटर ही देखने को मिलेगा। लेकिन एक शख्स ने अपनी दुकान के शटर का इस्तेमाल अपने दुकान की मार्केटिंग के लिए किया और अभी फोटो वायरल हो रही है। दरअसल अपनी दुकान के शटर पर शख्स ने लिखवा दिया, 'सड़क से उठाकर हीरो बना दूंगा, कल सुबह 10 बजे आना।' अब जब भी वो दुकान बंद करेगा तब भी लोगों को उसके दुकान के बारे में पता चलेगा और तरीका अनोखा है तो लोग उसकी दुकान को भूलेंगे भी नहीं।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखा उसे इंस्टाग्राम पर logkyakahenge9101 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेस्ट एडवरटाइजमेंट। दूसरे यूजर ने लिखा- अलग ही लेवल का मार्केटिंग है। तीसरे यूजर ने लिखा- बताने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

संसाधन की कमी हो तो ऐसा ही दिमाग लगाना पड़ता है, आप भी देखें जुगाड़ वाला Video

ऑर्केस्ट्रा में लड़के ने किया ऐसा काम कि हो गया वायरल, आप भी देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।