सोशल मीडिया की गलियों में आपको कब क्या देखने को मिल जाए, कौन जानता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको क्या ही बताना, आप तो खुद ही जानते होंगे कि हर दिन सोशल मीडिया की गलियों में कुछ न कुछ छाया ही रहता है। लोग अलग-अलग वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी लड़ाई, कभी स्टंट तो कभी अतरंगी हरकत, कभी डांस तो कभी कुछ और वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़का रोटी और सब्जी बनाते हुए नजर आ रहा है। अब आप जब रोटी और सब्जी बनाते होंगे तो दोनों को अलग-अलग बर्तन में बनाते होंगे मगर वायरल वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिला। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कढ़ाई में ही वो लड़का सब्जी और रोटी, दोनों ही एक साथ बना रहा है। उसने कढ़ाई के बीच में आटे को चिपका कर उसे भाग में बांट दिया है। अब वो एक तरफ सब्जी बना रहा है और दूसरी तरफ रोटी को सेंकता हुआ नजर आ रहा है। इस तरह उसने गजब का जुगाड़ लगाया और वीडियो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जब संसाधन कम हो। दूसरे यूजर ने लिखा- कमाल है, समय और उर्जा दोनों की बचत। तीसरे यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं। चौथे यूजर ने लिखा- क्या टेक्निक है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऑर्केस्ट्रा में लड़के ने किया ऐसा काम कि हो गया वायरल, आप भी देखें Video
शादी करने जा रहे हैं या पाकिस्तान से जंग लड़ने! दूल्हा-दुल्हन की एंट्री आपको भी कर देगा हैरान