1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ करो तो ऐसा कि देखने वाली भी दंग रह जाए, वायरल हुआ Video आप भी देखें

जुगाड़ करो तो ऐसा कि देखने वाली भी दंग रह जाए, वायरल हुआ Video आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2025 12:57 pm IST,  Updated : Apr 24, 2025 12:57 pm IST

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है और ये बात हमें सोशल मीडिया बताता है। अभी एक जबरदस्त जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। तो आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसा अनोखा जुगाड़ नहीं देखा होगा Image Source : SOCIAL MEDIA

जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं और दिन में कुछ समय सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हैं, वो जानते हैं कि वहां एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलता रहता है। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है। ऐसे अधिकतर वीडियो जुगाड़ के ही होते हैं। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ वाले वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक जुगाड़ वाला वीडियो वायरल हो रहा है और आपने अब तक ऐसा कोई जुगाड़ शायद ही देखा होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स के घर में एक कोने में फ्रिज रखा हुआ है। फ्रिज दिखने में भी अच्छी हालत में दिखता है। डबल डोर का फ्रिज देखकर कोई उसके जुगाड़ का अंदाजा नहीं लगा सकता है। अब वीडियो बनाने वाला शख्स उस फ्रिज की तरफ जाता है और उसके दरवाजे को खोलता है और इसके बाद पता चलता है कि बंदे ने अपने घर के मेन डोर की जगह इस फ्रिज को लगवाया हुआ है। दरअसल उसने दोनों डोर को चिपका दिया और साइड की बॉडी को दरवाजे की जगह पर लगा दिया। इस तरह उसने फ्रिज का अनोखा जुगाड़ खोज निकाला।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर miss_ankita264 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई इसके रेफ्रिजरेटर में तो पूरा खानदान है। दूसरे यूजर ने लिखा- दरवाजा खोलते ही ठंड लगी। तीसरे यूजर ने लिखा- फ्रिज में भी दुनिया। चौथे यूजर ने लिखा- ये वाकई में टेक्नोलॉजिया है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कोई बाइक वाला ही समझ सकता है भाई की तकलीफ, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

ट्रेन के इस कोच को देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, Video हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।