1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घरवाले पंखा बंद न कर पाएं इसलिए लगाया गजब का जुगाड़, Video देख लोगों ने कही ये बात

घरवाले पंखा बंद न कर पाएं इसलिए लगाया गजब का जुगाड़, Video देख लोगों ने कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2025 11:25 am IST,  Updated : Apr 10, 2025 11:33 am IST

एक शख्स ने अपने पंखे के साथ जुगाड़ करके उसके पीछे का कारण भी बताया। उसका जब वीडियो वायरल हुआ तो उसे देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, ये कौन ही जानता है। आप जब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाएंगे और स्क्रोल करना शुरू करेंगे तो हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाएगा। इन्हीं सभी पोस्ट के बीच में आपको कुछ ऐसे पोस्ट दिखेंगे जो वायरल हो रहे होते हैं या फिर जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा होता है। इसमें जुगाड़, डांस, लड़ाई, स्टंट समेत कई सारे पोस्ट होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंद पंखे को चालू करने और उसे बंद करने वाले स्वीज को पंखे के ऊपर लगा देता है और इसके बाद वो स्वीच को चालू कर देता है। अब पंखा एक बार चल गया तो उसे उस स्वीज के जरिए बंद करना संभव नहीं है। इसके बाद वीडियो में वो बंदा भी यही बोलता है कि आप सोच रहे होंगे कि अब बंद कैसे करेगा। वीडियो में आगे वो कहता है, 'बंद ही नहीं करना है, सुबह-सुबह जब घरवाले पंखा बंद कर देते हैं तो बहुत दुख होता है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rajan_arya_films_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'घर वाले की वजह से।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 58 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या दिमाग लगाया है भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगा ये समस्या सिर्फ मेरे साथ है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे यहां तो MCB गिरा देते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- घर वाले लाइट ही काट देंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे घर वाले मेन स्वीच ही ऑफ कर देते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ड्रोन का आविष्कार इस काम के लिए तो नहीं हुआ होगा, Video देख इसे बनाने वाले भी अपना माथा पकड़ लेंगे

Adidas को कॉपी करते-करते ये क्या बना दिया, देखने के बाद किसी की नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।