A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. MLA कप के फाइनल मैच में अचानक ट्रैक्टर लेकर पहुंचा शख्स और पिच पर चला दिया हल, Video हो रहा वायरल

MLA कप के फाइनल मैच में अचानक ट्रैक्टर लेकर पहुंचा शख्स और पिच पर चला दिया हल, Video हो रहा वायरल

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है दिसे देखने के बाद आप भी पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि ऐसा कौन करता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

शख्स ने पिच पर चला दिया हल- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शख्स ने पिच पर चला दिया हल

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे भारत में बहुत प्यार मिलता है। यहां लगभग हर कोई क्रिकेट खेलते और देखते मिल जाएगा। अभी IPL चल रहा है तो हर रोज शाम को बहुत सारे लोग टीवी पर मैच देखते ही नजर आएंगे। आप भी शायद क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं और अगर ऐसा है तो फिर अभी वायरल हो रहा है वीडियो आपको हैरान कर देगा। आइए आपको बताते हैं कि अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें क्या नजर आया और फिर आपको यह बताएंगे कि वीडियो को लेकर क्या बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है और दो टीमों के बीच में मैच चल रहा है। वीडियो में कुछ खिलाड़ी और एक अंपायर नजर आ रहा है और तभी कुछ ऐसा दिखता है जो आपको हैरान कर देगा। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स अचानक एक ट्रैक्टर लेकर फील्ड पर पहुंच जाता है और बिना कुछ कहे, वो सीधे पिच पर हल चला देता है। उसी इस हरकत के कारण पूरा खेल खराब हो जाता है क्योंकि वो पिच ही खराब कर देता है।

यहां देखें वह वीडियो

आखिर क्या है यह मामला?

आपने अभी जो वीडियो देखा वो जलगांव का है। जलगांव के धरणगांव में MLA कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच चल रहा था। सब कुछ अच्छा चल रहा था मगर तभी एक शख्स ने पिच पर ही हल चला दिया और पिच पर हल चलाए जाने की घटना से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पिच खराब होने के कारण मैच भी रद्द करना पड़ा। इस मामले में ऐसा कहा जा रहा है कि किसी राजनीतिक नेता ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे फाइनल मुकाबले में नहीं बुलाया गया था।

(नरेंद्र कदम की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

दादी तो बड़ी जिगर वाली निकली, 73 की उम्र में की पैराग्लाइडिंग, लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन

इंसान को पैसे क्यों कमाने चाहिए? वायरल हो रहा है ये एक Video अच्छे से बता देगा