1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंसान को पैसे क्यों कमाने चाहिए? वायरल हो रहा है ये एक Video अच्छे से बता देगा

इंसान को पैसे क्यों कमाने चाहिए? वायरल हो रहा है ये एक Video अच्छे से बता देगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 20, 2026 09:42 am IST,  Updated : Apr 20, 2026 09:42 am IST

अभी सोशल मीडिया पर 14 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है और बस 14 सेकंड का यह वीडियो आपको यह बता देगा कि पैसा कमाना क्यों जरूरी है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@_VATSALASINGH

सोशल मीडिया पर वैसे तो हंसी-मजाक के ही वीडियो सबसे ज्यादा दिखते हैं और लोग भी हंसने के लिए ही सोशल मीडिया की गलियों में जाते हैं मगर उन्हीं गलियों में कभी-कभी कुछ ऐसा दिख जाता है जो हमें एक बड़ी सीख देकर चला जाता है और वो वीडियो हमेशा के लिए याद रह जाता है। आज भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोग उसे भूल नहीं पाएंगे और वीडियो को देखने के बाद आपको यह पता चल जाएगा कि इंसान को पैसे क्यों कमाने चाहिए। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे ट्रेन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है और वीडियो में दो तरह के लोग आपको नजर आएंगे। एक वो हैं जो बस जिंदगी चलाने जितना पैसा कमा रहे हैं या फिर कमा पा रहे हैं और वहीं दूसरे वो लोग हैं जो अच्छा-खासा पैसा कमा रहे हैं और वीडियो यही बताएगा कि अच्छा-खासा पैसा क्यों जरूरी है। दरअसल वीडियो को एक ट्रेन के AC कोच से रिकॉर्ड किया गया है जिसमें लोग आराम से बैठे नजर रहे हैं। वीडियो उसी पल दूसरे ट्रैक से जाती एक दूसरी ट्रेन भी दिखी जिसमें कोई गेट पर खड़े होकर सफर कर रहा है तो कुछ लोग नॉर्मल सीट पर खचाखच भरे हुए हैं और वैसे ही सफर करने को मजबूर हैं। अगर उनके पास भी अच्छा-खासा पैसा होता तो वो भी AC कोच में जाते और यही संदेश वीडियो देता है कि जीवन में पैसा कमाना बहुत जरूरी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_vatsalasingh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पैसा है तो सब कुछ है इस समय में। वहीं एक यूजर ने लिखा कि कोई खुश नहीं है, सब किसी न किसी बात पर रो रहे हैं, हमें सिर्फ बाहर से दिखता है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घर में घुसा बंदर और ले गया दिमाग तेज करने वाली चीज, Video हो रहा है वायरल

Fevikwik से चिपक जाए उंगली तो कैसे छुड़ाएं? Video में शख्स ने बताया तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।